Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsCancer Awareness Program in Gurugram Schools Promotes Healthy Living
कैंसर से बचाव के तरीके बताए

कैंसर से बचाव के तरीके बताए

संक्षेप: गुरुग्राम में केंद्रीय विद्यालय समूह ने कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ. आर. तुलसी कुमारी ने छात्रों को कैंसर से बचाव के उपाय बताए, जैसे संतुलित आहार और योग। उन्होंने धूम्रपान व मद्यपान से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि वे धूम्रपान और मद्यपान नहीं करेंगे।

Sat, 8 Nov 2025 12:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय समूह केंद्र, रिजर्व पुलिस बल कादरपुर (गुरुग्राम संभाग) के प्रांगण में एक महत्वपूर्ण कैंसर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के सरल और प्रभावी उपाय बताए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य संजय ने की, जबकि राइट टू लाइफ फाउंडेशन से कैंसर जागरुकता अभियान की विशेषज्ञ डॉ. आर. तुलसी कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। डॉ.आर तुलसी कुमारी ने विद्यार्थियों को कैंसर रोग के बारे में विस्तार से बताया, जिसे उन्होंने आज के समय में तेज़ी से फैलने वाली घातक बीमारियों में से एक बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लाखों लोगों की जान लेने वाली इस बीमारी से बचाव संभव है। संतुलित आहार लेना, नियमित योगाभ्यास करना और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना ही कैंसर जैसी बीमारी से बचाव का सबसे सरल और सस्ता तरीका है। धूम्रपान और मद्यपान से दूर रहने की अपील जागरुकता विशेषज्ञ ने कैंसर के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डाला और विशेष रूप से विद्यार्थियों को धूम्रपान व मद्यपान से दूर रहने की सख्त सलाह दी। उन्होंने बताया कि तंबाकू और शराब का सेवन करने वालों में कैंसर का खतरा सामान्य व्यक्तियों की तुलना में कई गुना अधिक होता है। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी डॉ. तुलसी ने अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर कैंसर की आवश्यक जांच कराने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विशेषज्ञ से कई प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरणादायक उत्तर दिया। सभी विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में कभी भी धूम्रपान या मद्यपान नहीं करेंगे और अपने परिवार की माताओं को भी स्तन कैंसर की नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय प्राचार्य संजय ने डॉ. आर. तुलसी कुमारी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया।