बाल श्रम रोकने और अधिकारों के बारे में जागरूक किया

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर डीएलएसए ने श्रम विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों के अधिकारों और बाल श्रम निषेध के कानूनों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य बाल श्रम को समाप्त कर बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।

बाल श्रम रोकने और अधिकारों के बारे में जागरूक किया

गुरुग्राम, अमर मौर्य। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) गुरुग्राम ने श्रम विभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभ्रियान चलाया। बाल श्रम रोकने तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। यह अभियान जिला एवं सत्र न्यायाधीश- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सह-अध्यक्ष नरेंद्र सुरा तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सह-सचिव निशा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम को समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर बचपन उपलब्ध कराना आवश्यक है。

बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता

श्रम निरीक्षक प्रदीप कुमार, ललित कुमार, राम गोपाल और दिनेश तथा डीएलएसए गुरुग्राम के पैनल परा विधिक स्वयंसेवकों भरत, सादिक, निधि और अंजना भंडारी द्वारा किया गया। टीमों ने जिले के विभिन्न बाजारों, दुकानों, ढाबों, होटलों, औद्योगिक क्षेत्रों और लघु उद्योग इकाइयों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया। दुकानदारों, ढाबा संचालकों, होटल मालिकों, फैक्ट्री संचालकों और आम लोगों को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 (संशोधित) के प्रावधानों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार के कार्य में लगाना कानूनन प्रतिबंधित है। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का प्रावधान है।

बाल श्रम के दुष्परिणाम

शिविरों में बाल श्रम के दुष्परिणामों और बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा तथा सम्मानजनक जीवन के अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल श्रम की जानकारी मिले तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। बाल श्रम निषेध से सूचना सामग्री वितरित की गई। लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सहायता व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई। डीएलएसए गुरुग्राम ने कहा कि बच्चों के अधिकारों के संरक्षण और बाल श्रम उन्मूलन के लिए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।

अधिकांश पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य बाल श्रम को समाप्त कर बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर बचपन उपलब्ध कराना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।