रॉयल स्वान मैरिज गार्डन मलबे में तब्दील हुआ

Apr 08, 2026 11:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम के सेक्टर-33 में रॉयल सवान मैरिज गार्डन पर एचएसवीपी द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई। यह मैरिज गार्डन मेट्रो डिपो के निर्माण में आ रहा था। अदालत में जमीन अधिग्रहण का मामला विचाराधीन था, लेकिन एचएसवीपी ने तोड़फोड़ की। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

रॉयल स्वान मैरिज गार्डन मलबे में तब्दील हुआ

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-33 स्थित रॉयल सवान मैरिज गार्डन पर बुधवार को बुलडोजर कार्रवाई हुई। ये मैरिज गार्डन मेट्रो डिपो के निर्माण के बीच में आ रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस मैरिज गार्डन को मलबे में मिला दिया। तोड़फोड़ के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। यह रॉयल सवान मैरिज गार्डन करीब दो एकड़ जमीन पर बना हुआ था। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने करीब 50 एकड़ जमीन पर मेट्रो डिपो तैयार करना है। यह मैरिज गार्डन मेट्रो डिपो के निर्माण के बीच में आ रहा था। एचएसवीपी ने इस जमीन का अधिग्रहण किया हुआ था।

जमीन अधिग्रहण का मामला अदालत में विचाराधीन था। अदालत का फैसला आने के बाद मंगलवार को एचएसवीपी के तोड़फोड़ दस्ते ने मैरिज गार्डन से सामान निकालने को लेकर मुनादी करवाई।सुबह करीब 11 बजे एचएसवीपी का तोड़फोड़ दस्ता इस मैरिज गार्डन में एसडीओ सर्वे अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में पहुंच गया। इस दौरान एसडीओ नरेश कुमार राणा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे। करीब आधा घंटे का समय देने के बाद बुलडोजर ने इस मैरिज गार्डन में तोड़फोड़ शुरू हो गई। शादी समारोह के आयोजन को लेकर बनाए गए हॉल के अलावा 10 कमरों का निर्माण इस मैरिज गार्डन में किया हुआ था। निर्माण को मलबे में मिलाया गया। इस मौके पर जेई विकास सैनी, रामफल के अलावा सुनील पटवारी, सतपाल, दयानंद, राजकुमार, राजेंद्र, रामनिवास आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।