अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर
गुरुग्राम में एक युवती को शादी का झांसा देकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 9 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शादी का झांसा देकर एक युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और फिर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल कर साढ़े नौ लाख रुपये की ठगी भी की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दिल्ली की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले वैवाहिक वेबसाइट (शादी डॉट कॉम) के जरिए उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी। आरोप है कि बीती 11 अप्रैल को आरोपी ने पीड़िता को गुरुग्राम के सेक्टर-38 में बुलाया। वहां उसने पीड़िता को जूस में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए गए。
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे रुपये
होश में आने पर जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देकर शांत करा दिया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में कुल 9 लाख 50 हजार रुपये दे दिए। इसके बावजूद जब आरोपी की मांगें बंद नहीं हुईं, तो पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश
जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना सदर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 28 मई को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 387 दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। हालांकि, आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


