शादी से लौट रहे दो भाइयों और मां को पीटा
गुरुग्राम। आर्टिमिस अस्पताल के यातायात सिग्नल के समीप डली झुग्गियों में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे दो भाईयों और उनकी मां को लाठी-डंडों

गुरुग्राम। आर्टिमिस अस्पताल के यातायात सिग्नल के समीप डली झुग्गियों में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेकर लौट रहे दो भाइयों और उनकी मां को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना सेक्टर-53 पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली के सुभाष नगर के मकान नंबर 13 निवासी गोविंद ने पुलिस में शिकायत दी कि वह बादशाहपुर यातायात सिग्नल के समीप डली झुग्गियों में रहता है। चार मार्च को वजीराबाद यातायात सिग्नल के समीप डली झुग्गियों में उसके भतीजे प्रहलाद की शादी थी। उसकी भाभी देवली ने उसे व उसके परिवार को आमंत्रित किया था।
आरोप है कि वह, उसका भाई राजेश उर्फ राजू और मां गंगा देवी शादी में पहुंच गए। खाना खाने के दौरान उसके भाई राजेश की उसके साडू राजू के साथ कहासुनी हो गई। बीचबचाव करवाकर मामले को शांत करवा दिया। जब वह वापस लौट रहे थे तो रास्ते में उन्हें रोककर राजू, हरफुल और मुकेश ने जमकर पीटा। इसमें तीनों घायल हो गए। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


