पेट्रोल पंप पर बाइक सवार से मारपीट
गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। शहर के बसई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने एक अन्य बाइक सवार युवक को घेर

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शहर के बसई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने एक अन्य बाइक सवार युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। यह पूरी वारदात गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे की है। चश्मदीदों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, बसई रोड स्थित पेट्रोल पंप पर दो बाइकों पर सवार होकर छह युवक पहुंचे थे। वे अपनी एक बाइक में पेट्रोल डलवा रहे थे, जबकि उनकी दूसरी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी थी। इन सभी युवकों के हाथों में लाठी-डंडे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पेट्रोल डलवाने पहुंचे। जैसे ही इन तीन युवकों ने अपनी बाइक में तेल डलवाया, पहले से घात लगाए खड़े हमलावरों के ग्रुप में से दो युवक उनके पास आए और किसी बात को लेकर बहस करने लगे。
बचाव का प्रयास नहीं किया गया
वीडियो में साफ दिख रहा है कि पीड़ित युवक जब अपनी बाइक स्टार्ट करके वहां से निकलने की कोशिश करने लगे, तभी एक आरोपी ने झपट्टा मारकर उनकी बाइक की चाबी घुमा दी और गाड़ी को बंद कर दिया। बाइक बंद होते ही घबराहट में पीछे बैठा युवक उतरकर तुरंत वहां से भाग निकला।
पीड़ित की बेरहमी से पिटाई
वहीं, बाइक चला रहा युवक भी खौफ के मारे अपने साथी को अकेला छोड़कर मोटरसाइकिल भगा ले गया। इसके बाद हमलावरों ने बीच में बैठे पीड़ित युवक को बाइक से नीचे खींच लिया और डंडे बरसाते हुए उसे पेट्रोल पंप के एक कोने में ले गए। आरोपियों ने युवक को चारों तरफ से घेरकर बेरहमी से पीटा गया।
पेट्रोल पंप पर कोई बचाने नहीं आया
वीडियो में दिख रहा है कि वारदात के समय पेट्रोल पंप पर कई कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे। बेखौफ बदमाश मारपीट करते रहे, लेकिन किसी ने बचाव करने की कोशिश नहीं की। गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि यह पूरा मामला सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष या पीड़ित की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


