
चुनाव तहसीलदार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार
संक्षेप: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरुग्राम में चुनाव तहसीलदार रोहित सुहाग को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत परिवहन बिलों के भुगतान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मांगी गई थी। एक अन्य आरोपी सहायक सौरभ अभी फरार है।
कलंक के खिलाफ :गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चुनाव तहसीलदार को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत परिवहन बिलों के भुगतान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के एवज में मांगी गई थी। जबकि इस मामले में चुनाव कार्यालय का सहायक अभी फरार है और जल्द ही एसीबी टीम गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। शिकायतकर्ता ने एसीबी को दी शिकायत में बताया कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। साल 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी गाड़ियां उपायुक्त गुरुग्राम द्वारा ली गई थी।

इनका सरकारी बिलों का भुगतान पुलिस आयुक्त कार्यालय के माध्यम से चुनाव कार्यालय, गुरुग्राम से होना था। बिल भुगतान के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने हेतु शिकायतकर्ता चुनाव तहसीलदार रोहित सुहाग और सहायक सौरभ लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय जिला गुरुग्राम से मिले। तहसीलदार ने एनओसी जारी करने के लिए उनसे साढ़े तीन लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग की। बार-बार अनुरोध करने पर आरोपी ₹दो लाख रुपये की रिश्वत लेने पर सहमति बनी। शिकायत पर एसीबी की टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर चुनाव तहसीलदार रोहित सुहाग को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम ब्यूरो में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात पीसी एक्ट के गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी सहायक सौरभ अभी फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसे पकड़ने के लिए गहनता से तलाश जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




