निगम दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली
गुरुग्राम के सेक्टर-34 में स्थित नगर निगम कार्यालय पर एक आईईडी बम की धमकी देने वाले ई-मेल ने कार्यालय में हड़कंप मचाया। सुरक्षा बलों ने जांच की और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सेक्टर-34 स्थित नगर निगम मुख्यालय(दफ्तर) और मेयर कार्यालय को गुरुवार को आईईडी बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल से निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया। खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से मिले ईमेल के बाद प्रशासनिक अमला और पुलिस सतर्क हो गई।
सुरक्षा बलों की जांच
जिला उपायुक्त (डीसी), नगर निगम आयुक्त और एडीएम सहित तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। एहतियात के तौर पर पूरे सरकारी परिसर को तुरंत खाली कराया गया और वहां तैनात कर्मचारियों व काम से आए आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वस्तु की जांच
मेल में दावा किया गया था कि गुरुवार दोपहर 1:11 बजे से 3:11 बजे के बीच नगर निगम और मेयर कार्यालय में आईईडी धमाके किए जाएंगे। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमों को जांच के लिए भेजा गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्य बम निरोधक दस्ता सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा।
परिसर खाली कराया गया
सुरक्षा बलों ने कई घंटों तक पूरे मुख्यालय के चप्पे-चप्पे की सघन तलाशी ली। गहन जांच और चेकिंग अभियान के बाद पुलिस को परिसर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। नगर निगम के सेक्टर-34 से पहले पुराने निगम कार्यालय, सेक्टर-38 कार्यालय, सेक्टर-42, सेक्टर-34 सभी कार्यालयों को खाली करवा दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कर्मचारियों को घर भेज दिया गया।
आम सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


