Gurgaon News: स्कूल में 12 सितंबर को रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर
Gurgaon News: गुरुग्राम में 12 सितंबर को मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की याद में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा, जिसमें लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच और मैमोग्राफी वैन भी उपलब्ध रहेगी।

Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। मानव रचना शिक्षण संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की स्मृति में 12 सितंबर को रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-46 के परिसर में शिविर सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। आयोजन में डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन के साथ लायंस क्लब गुरुग्राम और स्थानीय आरडब्ल्यूए सहयोग करेंगे। फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन डॉ. एनसी वधवा ने बताया कि रक्तदान शिविर के साथ लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसमें मानव रचना डेंटल कॉलेज की दंत चिकित्सकों की टीम के अलावा फिजियोथेरेपी, न्यूट्रिशन और साइकोलॉजी विशेषज्ञ लोगों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी उचित परामर्श देंगे।शिविर
में विशेष रूप से मैमोग्राफी वैन भी उपलब्ध रहेगी। इसमें 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं निशुल्क स्क्रीनिंग करा सकेंगी। लायंस क्लब के संरक्षक लायन केएस ढाका ने शहरवासियों से रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। स्कूल के कार्यकारी निदेशक सन्नी बंसल ने भी लोगों से स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया।------


