भाजपा के संकल्प पत्र पर दो घंटे चला मंथन

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारी के बीच भाजपा ने अपनी संकल्प पत्र निर्माण समिति की बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि संकल्प पत्र जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा और विकास, पारदर्शिता पर जोर दिया जाएगा। बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की जीत का विश्वास जताया।

भाजपा के संकल्प पत्र पर दो घंटे चला मंथन

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। हरियाणा में आगामी नगर निकाय चुनावों की सुगबुगाहट के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में राज्य संकल्प पत्र निर्माण समिति की पहली अहम बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चुनावी घोषणा पत्र को लेकर लगभग दो घंटे तक गहन चिंतन-मनन हुआ। विकासोन्मुख और जनहितकारी होगा संकल्प पत्रबैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि भाजपा का संकल्प पत्र केवल कागजी वादा नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा।

उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य फोकस शहरों के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता और आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने पर है। बैठक में मुख्य रूप से ये दिग्गज रहे मौजूद कैबिनेट मंत्री एवं समिति अध्यक्ष विपुल गोयल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, कोमल सैनी मेयर पानीपत,सुभाष चंद्र वाइस चेयरमैन, स्वच्छ भारत मिशन शामिल रहे।सात निकायों में भाजपा की जीत का दावामोहन लाल बड़ौली ने विश्वास जताया कि आगामी 10 मई को होने वाले चुनावों में भाजपा क्लीन स्वीप करेगी। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी, धारूहेड़ा, कुकलाना और सांपला की पालिकाओं/परिषदों सहित पंचकूला, सोनीपत और अंबाला नगर निगमों में जनता नायब सैनी सरकार की नीतियों पर मुहर लगाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस इस चुनाव में पूरी तरह साफ हो जाएगी और शून्य पर आउट होगी।महिला आरक्षण पर कांग्रेस को घेराबड़ौली ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर सशक्त बनाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के दौरान इसका विरोध कर महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। देश की महिलाएं इस 'पाप' के लिए कांग्रेस को चुनावों में करारा जवाब देंगी।दिल्ली में लगेगी उम्मीदवारों पर मुहरप्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि आज की बैठक में निकाय चुनाव के मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई है। अब जल्द ही दिल्ली में चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें संकल्प पत्र को अंतिम रूप देने के साथ-साथ उम्मीदवारों के नामों पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलते ही प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने अंत में दोहराया कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चलते हुए सुशासन और नॉन-स्टॉप' हरियाणा के एजेंडे को लेकर जनता के बीच जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।