Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsBJP Plans Outreach to Highlight Benefits of VB Giramji Amid Congress Misinformation
कांग्रेस के झूठ से जनता को आगाह करेगी भाजपा, चौपालों पर भी होंगे संवाद

कांग्रेस के झूठ से जनता को आगाह करेगी भाजपा, चौपालों पर भी होंगे संवाद

संक्षेप:

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। वीबी-जीरामजी पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से जनता को आगाह करने और वीबी जीरामजी से होने वाले फायदे बताने के लिए भार

Jan 06, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम। वीबी-जीरामजी पर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से जनता को आगाह करने और वीबी जीरामजी से होने वाले फायदे बताने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रोपर प्लान तैयार किया है। भाजपा ने प्रदेश, जिला, मंडल स्तर पर सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। इससे भी आगे जाकर पार्टी लोगों को योजना के लाभकारी बदलाव बताने के लिए शहर और गांवों की चौपालों पर संवाद करेगी। मनरेगा के मुकाबले वीबी इस संबंध में भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक और समस्त पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को टास्क दे दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने एक वर्चुअल बैठक कर मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों आदि तमाम नेताओं को इस संबंध में बता दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने वीबी जीरामजी की बारिकियों और होने वाले कार्यक्रमों से अवगत करा दिया है। मीडिया प्रभारी अरविंद के अनुसार तय किया गया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में जिला और मंडल स्तर पर सम्मेलन करेगी ताकि वीबी जीरामजी योजना से होने वाले लाभों को आम जनता तक पहुंचाया जा सके। योजना की एक -एक जानकारी देने के लिए शहर-गांव की चौपालों पर भी कार्यकर्ताओं को सम्मलेन करने के लिए बोला गया है।