Gurgaon News: मरीजों को योग-प्रणायाम के गुर सिखाए जाएंगे

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल में रोगियों को आयुष उपचार के साथ योग और प्रणायाम सिखाए जाएंगे। महिलाओं को गर्भावस्था में स्वस्थ रहने के लिए जागरुक किया जाएगा। आयुष विभाग का यह कार्यक्रम संपूर्ण वर्ष चलेगा, जिसमें रोगियों को योग से निरोग रहने का ज्ञान मिलेगा।

Gurgaon News: मरीजों को योग-प्रणायाम के गुर सिखाए जाएंगे

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को आयुष उपचार के साथ योग और प्रणायाम के गुर सिखाएंगे। रोगियों को रोग को योग व प्रणायाम से दूर भगाने के साथ निरोग रहने मूलमंत्र दिया जाएगा। प्रदेश आयुष विभाग ने राज्य के अस्पताल व डिस्पेंसरी में उपचार सुविधा लेने के लिए आने वाले रोगियों को निरोग रहने का मूलमंत्र सिखाएगा।

महिलाओं को भी निरोग रहने के गुर:

होम्योपैथिक दवाइयों से बीमारियों का उपचार लेने से पहले चिकित्सक अब रोगी को योग व प्रणायाम करने की विधि भी बताएंगे। किस रोग को कौन-कौन से योग और प्रणायाम करने से दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए रोगी को अस्पताल से लेकर डिस्पेंसरी और दवा केन्द्रों पर योग तथा प्रणायाम के तरीके करके बताएं जाएंगे।

आयुष विभाग ने अब विश्व योग दिवस के लिए योजना:

आयुष विभाग ने महिलाओं को भी हर अवस्था में निरोग रहने के गुर सिखाएं जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को योग और प्रणायाम के गुर देकर स्वस्थ मां-बच्चा रहने के लिए जागरुक किया जाएगा। ताकि बच्चा तंदुस्त और हष्टपुष्ट पैदा हो सके। महिलाओं को अन्य बीमारियों को भी योग के माध्यम से दूर भागने की जानकारी दी जाएगी।

साल भर चलेगी योजना:

आयुष विभाग ने अब विश्व योग दिवस पर ही नहीं। पूरे साल रोगियों को निरोग रहने के लिए योग तथा प्रणायाम के गुर सिखाने की योजना को लागू कर दिया है। योग और प्रणायाम से रोग से दूर के अलावा लंबी उम्र प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी।

कुलभूषण-प्रभारी आयुष विभाग नागरिक अस्पताल सोहना

सामान्य प्रश्न

आयुष विभाग मरीजों को क्या सिखाएगा?
आयुष विभाग मरीजों को योग और प्रणायाम की विधियां सिखाएगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।