Gurgaon News: रोगियों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक किया

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार । नागरिक अस्पताल में रोगियों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को बीमारियों से दूर रहने की जानकारी दी जा रही है। महिला डॉक्टर महिलाओं को बीमारियों की जानकारी देती हैं और उपचार के लिए आत्मविश्वास और खान-पान पर जोर दिया जा रहा है।

Gurgaon News: रोगियों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक किया

Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार । नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलाया। ओपीडी, प्रस्तुति केंद्र और वार्ड में दाखिल रोगियों को बीमारियों से दूर रहने का हर दिन पाठ पढ़ाया जा रहा है। स्थानीय नागरिक अस्पताल रोजाना 450 से 500 लोग उपचार लेने के लिए आते है। रोगी बीमारियों से दूर कैसे रहे। बीमारियों आमजन का छू न पाए। इसके लिए स्थानीय अस्पताल प्रशासन ने अपने स्तर पर नई पहल शुरू की है। नाागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों से लेकर यहां के अलग-अलग वार्डों में दाखिल रोगियों को बीमारियों से दूर रहने का मूलमंत्र दिया जा रहा है। ताकि लोग कम से कम बीमार हो और उन्हें अपना जीवन दवाइयों के सहारे न जीना पड़े।

जागरुकता अभियान:

नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को रोजाना अलग-अलग बीमारियों की जानकारी दी जा ही है। बीमारियां कैसे पास आती है और बीमारियों से दूर रहने के तरीके बताए जा रहे है। महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जानकारी देने के लिए महिला डॉक्टर हर दिन एक साथ बैठी महिलाओं के बीच में जाकर उनसे बातें करती है। महिला डॉक्टर महिलाओं को बारीकी से पहले हर बीमारी की जानकारी देती है। फिर उन्हें बीमारियां होने पर अपने स्तर पर कैसे दूर किया जा सकता है। महिलाओं के लिए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाती है। ताकि महिलाओं को योजनाओं की जानकारी मिल सके। उनका समय पर फायदा लिया जा सके।

कर्मचारी से लेकर डॉक्टर होते रूब-रू

अस्पताल प्रशासन ने सप्ताह में अलग-अलग दिन कर्मचारी और डॉक्टर की ड्यूटी लगाई जाती है। किसको किस दिन क्या रोगियों को सुझाव देने है। ताकि रोगियों को अधिक से अधिक सरलता से समझ आ सके। रोगियों की मानसिकता को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। ताकि मानसिकता मजबूती होने पर ही रोगी दवाइयों से ज्यादा रोग से लड़ाई लड़कर ठीक होगा।

रोगियों को मानसिकता से मजबूत करने से वह अपने आपको अधिक ठीक महसूस करता है। उपचार के लिए आने वाले रोगियों को बीमारियों को दूर भगाने के लिए आत्मविश्वास और खान-पान में सफाई पर जोर देने की बातें अधिक समझाई जा रही है।

नीरु यादव-एसएमओ नागरिक अस्पताल सोहना

सामान्य प्रश्न

नागरिक अस्पताल में रोगियों को कौन सी जानकारी दी जा रही है?
नागरिक अस्पताल में आने वाले रोगियों को रोजाना अलग-अलग बीमारियों की जानकारी दी जा ही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।