विद्यार्थियों और युवाओं को कानून की जानकारी दी

Feb 10, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

-डीएलएसए गुरुग्राम द्वारा बाल विवाह निषेध पर जागरूकता शिविर आयोजित गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाल विवाह निषेध व

विद्यार्थियों और युवाओं को कानून की जानकारी दी

गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बाल विवाह निषेध विषय पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जागरूकता फैलाना तथा आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। जागरूकता शिविर 15 दिवसीय सामाजिक इंटर्नशिप कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर आयोजित किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व डीएलएसए सह-सचिव राकेश कादियान के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को बताया गया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार बाल विवाह एक दंडनीय अपराध है। बाल विवाह न केवल बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और मानसिक विकास को प्रभावित करता है, बल्कि उनके भविष्य के अधिकारों का भी हनन करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वक्ताओं द्वारा यह भी बताया गया कि बाल विवाह की सूचना संबंधित विभागों को देकर इसे रोका जा सकता है। पीड़ित बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता, कानूनी परामर्श और जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने तथा बाल विवाह की सूचना तुरंत संबंधित प्राधिकरण को देने के लिए प्रेरित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।