Gurgaon News: ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

Gurgaon News: गांव नंदरामपुर बास में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बैंक स्टॉफ ने Thursday सुबह दीवार में बड़ा छेद देखा। चोर बैंक के लॉकर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

Gurgaon News: ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। गांव नंदरामपुर बास स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार को तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। धारूहेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह जब बैंक स्टॉफ पहुंचा तो पाया कि दीवार में एक बड़ा छेद हुआ है। चोरों ने बैंक में चोरी करने की नीयत से यह छेद किया था। उन्होंने छेद तो कर दिया, लेकिन वह बैंक लॉकर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक बैंक रिकार्ड व नगदी सुरक्षित है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन की तरफ से मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।