ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामआशा वर्कर यूनियन ने दिया समर्थन

आशा वर्कर यूनियन ने दिया समर्थन

गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 67वें दिन जारी रहा। गुरुवार को...

आशा वर्कर यूनियन ने दिया समर्थन
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवThu, 04 Mar 2021 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम का अनिश्चितकालीन धरना 67वें दिन जारी रहा। गुरुवार को धरनास्थल पर आशा वर्कर यूनियन ने पहुंचनकर अपना समर्थन दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने किसानों के हित में कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज बुलंद की।

गुरुवार को धरने पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि धरनास्थन पर आशा वर्कर यूनियन की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरने पर आकर समर्थन किया। कहा कि काले कानून किसान मजदूर और गरीब आदमी के लिए मौत के फरमान हैं। उन्होंने कहा कि काले कानूनों से जमाखोरी तथा मुनाफाखोरी बढ़ेगी। जमाखोरी और मुनाफाखोरी से महंगाई बढ़ेगी। महंगाई बढ़ने से किसान मजदूर गरीब व आम आदमी की मुश्किलें बढ़ेंगी और उनका जीवन दूभर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन पर सरकार की चुप्पी एक गंभीर विषय है। लाखों किसान तीन महीने से ज्यादा से सड़कों पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी बात सुन नहीं रही है। उन्होंने कहा कि जनता में तीनों काले कानूनों के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जब तक तीनों काले कानून वापस नहीं ले लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरनास्थल पर बैठे लोगों में अनिल पंवार, मेजर एसएल प्रजापति, जयप्रकाश रेहडू, डीएस यादव, ईश्वर सिंह पातली, कॉमरेड सतबीर सिंह, जितेन्द्र सिंह, भाग चंद योगी, जय सिंह पूनिया, माइकल सैनी, डॉ. सारिका वर्मा, मर्गया मुकाम, नवनीत रोजखेड़ा, पंजाब सिंह, फूल कुमार, रमेश दलाल, मनोज झाड़सा, डीएस राणा, दिलबाग सिंह, जितेंद्र कदम, उमेद सिंह दहिया, सूबेदार दिलबाग हुड्डा, रणबीर अत्री आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें