मदनपुरी में रास्ता रोककर युवक को बेरहमी से पीटा

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मदनपुरी इलाके में एक झांकी कलाकार को रास्ता रोककर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी दी गई। वारदात को अंजाम किसी और न

मदनपुरी में रास्ता रोककर युवक को बेरहमी से पीटा

गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मदनपुरी इलाके में एक झांकी कलाकार को रास्ता रोककर बेरहमी से पीटने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि पीड़ित के ही एक परिचित ने दिया। पुलिस ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मदनपुरी की गली नंबर सात निवासी ललित वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि धार्मिक जागरण कार्यक्रमों में देवी-देवताओं की झांकी सजाने और प्रस्तुत करने का काम करते हैं। ललित ने पुलिस को बताया कि सात जून की रात को डेढ़ बजे वह एक जागरण कार्यक्रम में अपना झांकी का काम खत्म करके अपने घर वापस लौट रहा था।

उसके साथ उसका भांजा आदित्य भी मौजूद था। जैसे ही वे मदनपुरी में अपने घर के नजदीक पहुंचे, तभी वहां घात लगाए बैठे उसके जानकारों ने रास्ता रोक लिया।शिककायतकर्ता का आरोप है कि हमलावर उन्हें जबरन घसीटते हुए एक सुनसान जगह पर ले गए और लात-घूसों व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब ललित को बचाने उसका भांजा आदित्य आगे आया, तो आरोपियों ने उसे भी पकड़कर बंधक बना लिया। ललित ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसे दोबारा दौड़कर पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर तब तक पीटा जब तक वह लहूलुहान होकर बेहोश नहीं हो गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने ललित पर अपना झांकी का काम छोड़ने का दबाव बनाया और धमकी देते हुए कहा अगर आगे से यह काम किया तो तुझे जान से मार देंगे। आज तो तू बच गया है, लेकिन अगली बार नहीं बचेगा। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया । आरोपियों की पहचान हो गई है,जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।