ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामसरपंच हत्याकांड में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

सरपंच हत्याकांड में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

गांव अलीपुर सरपंच हत्या में काफी समय से फरार चल रहे एक-एक लाख के दो इनामी बदमाशों समेत तीन को गिरफ्तार किया। बदमाशों को तीन अपराध शाखाओं ने संयुक्त...

सरपंच हत्याकांड में फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 17 Jan 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

गांव अलीपुर सरपंच हत्या में काफी समय से फरार चल रहे एक-एक लाख के दो इनामी बदमाशों समेत तीन को गिरफ्तार किया। बदमाशों को तीन अपराध शाखाओं ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से पांच पिस्टल,चार कट्टे,36 जिंदा कारतूस,दो मोबाइल फोन और वाई-फाई डोंगल बरामद किया। आरोपियों ने गैंगस्टर अशोक राठी की हत्या का बदला लेने के लिए सरपंच मनोज की हत्या की थी। पुलिस इस हत्याकांड में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश के मथुरा निवासी भारत, फरीदाबाद के बल्लभगढ़ निवासी मोहित को अपराध शाखा सेक्टर-39 ने गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों पर हरीयाणा पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। तीसरा आरोपी की पहचान गुरुग्राम के हांजीपुर निवासी को केएमपी के नजदीक पंचगांव चौक से गिरफ्तार किया है। मोहित के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, लङाई-झगङा व अवैध हथियार रखने के करीब 12 मामले गुरुग्राम,फरीदाबाद सहित विभिन्न थानों में दर्ज हैं। अशोक राठी का सबसे विश्वस्नीय व मुख्य गुर्गा रहा है।

एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि तीनों अशोक राठी गिरोह के सदस्य रहे हैं। उनको शक था कि मनोज सरपंच ने इसके साथी अशोक राठी की हत्या करवाई थी। जिसका बदला लेने के लिए अपने साथी पुष्कर व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मनोज सरपंच की हत्या कर दी। आरोपी भारत ने मनोज सरपंच को गोली मारी थी और सभी घटनास्थल पर मुस्तैद थे। यदि मनोज सरपंच दाएं-बाएं भागता है तो ये उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर देंगे।

अशोक राठी को पुलिस गिरफ्त से भगाया था

आरोपी मोहित ने साल 2014 में अपने गिरोह के सरगना अशोक राठी को सूर्यांश होटल, सोहना के पास से पुलिस हिरासत से भगाया था। अशोक राठी को यूपी पुलिस, गुरुग्राम में पेश करने आ रही थी। इसी दौरान इसने हथियार के बल पर अशोक राठी को पुलिस हिरासत से भगाया था। इसके अलावा मोहित ने साल 2020 में अपनी ही श्याम कॉलोनी, रामबाग, बल्लभगढ़,जिला फरीदाबाद में रहने वाले भालू नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई थी।

आधा दर्जन की हत्या की तैयारी में थे आरोपी

आरोपियों ने खुलासा किया है कि आने वाले एक दो दिन में छह लोगों की हत्या करने की फिराक में थे। जिनमें फरीदाबाद में एक व्यक्ति की हत्या करनी थी। गांव सौंधी में एक व्यक्ति की हत्या करनी थी। अलीपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या व तीन लोगों की हत्या पातली में करनी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें