एयर वाइस मार्शल से ठगी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share

गुरुग्राम में एयर वाइस मार्शल टीएस छतवाल को निवेश करने के लिए लालच देकर 2.65 करोड़ रुपये की ठगी की गई। आरोपियों ने खुद को प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर ठगी की। पुलिस जांच में पता चला कि 5.30 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए, जो आरोपी द्वारा संचालित था।

एयर वाइस मार्शल से ठगी के आरोपी की जमानत याचिका खारिज

गुरुग्राम,गौरव चौधरी। एयर वाइस मार्शल से निवेश कर मुनाफे का लालच देकर दो करोड़ 65 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सुनवाई करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने याचिका खारिज की है। सेक्टर-54 की ला-लगून सोसायटी निवासी एयर वाइस मार्शल टीएस छतवाल ने साइबर थाने में पुलिस को 29 जनवरी 2025 को दी शिकायत में बताया था उन्हें व्हाट्सऐप ग्रुपों के जरिए निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच दिया था। आरोपियों ने खुद को एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड और एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर विश्वास में लिया और करीब 2.65 करोड़ रुपये की ठगी कर ली।पुलिस

जांच में पता चला कि ठगी गई राशि में से 5.30 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। जिसे श्री चेन शक्ति फ्रूट ट्रेडर्स के नाम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार यह खाता आरोपी कुंवर अखिलेश सिंह द्वारा संचालित किया जा रहा था। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि आरोपी के बैंक खाते से संबंधित 21 शिकायतें गृह मंत्रालय के पोर्टल पर दर्ज है। मामले में अन्य आरोपियों और बैंक किट की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।