मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन की तलाश पड़ी महंगी, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन से 85 हजार की ठगी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन की तलाश करना वायु सेना से सेवानिवृत ग्रुप कैप्टन को मंहगा पड़ गया। जालसाजों ने शादी की बातचीत

मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन की तलाश पड़ी महंगी, रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन से 85 हजार की ठगी

गुरुग्राम। मैट्रिमोनियल साइट पर दुल्हन की तलाश करना वायु सेना से सेवानिवृत ग्रुप कैप्टन को मंहगा पड़ गया। जालसाजों ने शादी की बातचीत करने के बहाने 85 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार को साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-56 स्थित जलवायु टावर निवासी ने बताया कि उन्होंने मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनसे संपर्क में आया। आरोपी ने खुद को भरोसेमंद बताकर और शादी के सिलसिले में बातों में उलझाकर ग्रुप कैप्टन का विश्वास जीता। पीड़ित के अनुसार दो दिसंबर को आरोपी ने अलग-अलग बहानों और झांसों में लेकर उनसे कुल 85 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

जब पैसे देने के बाद आरोपी ने संपर्क काट दिया और अपना प्रोफाइल हटा लिया, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।