एआई प्रतिभा विकास में उद्योग की भागीदारी जरूरी

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

गुरुग्राम में सीआईआई द्वारा एआई प्रतिभा विकास पर गोलमेज बैठक हुई। इसमें उद्योग, नीति निर्माताओं और तकनीकी विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कौशल विकास और रोजगार सृजन पर चर्चा की। विनोद बापना ने कहा कि एआई वर्तमान की आवश्यकता है और हरियाणा में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

एआई प्रतिभा विकास में उद्योग की भागीदारी जरूरी

गुरुग्राम,अमर मौर्य। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) गुरुग्राम कार्यालय में एआई प्रतिभा तंत्र को गति देने विषयक उच्च स्तरीय गोलमेज बैठक हुई। एआई प्रतिभा विकास में उद्योग की भागीदारी को जरूरी बताया गया। इसमें उद्योग जगत, नीति निर्माताओं व तकनीकी विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विचार-विमर्श किया। सीआईआई व हरियाणा काउंसिल के वरिष्ठ सदस्य विनोद बापना ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की आवश्यकता बन चुका है। एआई के बढ़ते उपयोग से उद्योगों में कार्य करने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं। इसके अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करना समय की मांग है।

हरियाणा सरकार और विश्व बैंक का सहयोग

विनोद बापना ने कहा कि हरियाणा सरकार और विश्व बैंक के सहयोग से संचालित एआई व डिजिटल कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे। उन्होंने कहा कि उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही राज्य में मजबूत एआई प्रतिभा तंत्र विकसित किया जा सकता है।

उद्योगों की भूमिका

उन्होंने कहा कि उद्योगों को प्रशिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर ऐसे पाठ्यक्रम तैयार करने चाहिए, जो वास्तविक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप हों। युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ सकें। विनोद बापना ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार, उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से हरियाणा आने वाले वर्षों में देश का अग्रणी एआई एवं डिजिटल प्रतिभा केंद्र बनकर उभरेगा तथा युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बैठक में एआरजेयूएन काउंसिल (कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित रोजगार, शहरी वायु गुणवत्ता एवं भावी कौशल परिषद) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जे. गणेशन, विश्व बैंक समूह के वरिष्ठ डिजिटल व एआई विशेषज्ञ अरुण शर्मा समेत इस कार्यक्रम की आयोजक जया अवस्थी व विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सामान्य प्रश्न

इस बैठक में किसने भाग लिया?
बैठक में एआरजेयूएन काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. जे. गणेशन, विश्व बैंक समूह के वरिष्ठ डिजिटल व एआई विशेषज्ञ अरुण शर्मा, आयोजक जया अवस्थी और विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।