आईटीआई में छात्रों के लिए उन्नत विनिर्माण प्रयोगशाला शुरू
-प्रशिक्षुओं को उद्योग आधारित आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा, -यहां पर हर वर्ष लगभग 350 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा -अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित विद्यार

गुरुग्राम, अमर मौर्य। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गुरुग्राम में प्रशिक्षुओं को आधुनिक एवं उद्योग आधारित कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। गुरुवार को मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने उन्नत विनिर्माण प्रयोगशाला (एडवांस मैन्युफैक्चरिंग लैब) का गुरुवार को शुभारंभ किया। प्रशिक्षुओं को उद्योग आधारित आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण मिलेगा। यहां पर हर वर्ष लगभग 350 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। एमएसआईएल के कार्यकारी अधिकारी (एचआर) सलील लाल मुख्य अतिथि तथा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक राजकुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इन लोगों से संयुक्त रूप से रिबन काटकर लैब का उद्घाटन किया। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने कहा कि मारुति सुजुकी के जापान-इंडिया इंस्टीट्यूट्स फॉर मैन्युफैक्चरिंग (जेआईएम) गुरुग्राम और सोनीपत में युवाओं को उद्योग विशेष उपकरणों व प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उन्नत विनिर्माण प्रयोगशाला पहल प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण तथा देश के विनिर्माण क्षेत्र के लिए कुशल और रोजगारोन्मुख कार्यबल तैयार करने की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।अतिरिक्त निदेशक ने कहा कि आईटीआई में उन्नत विनिर्माण प्रयोगशाला की स्थापना युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक कौशल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रशिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच सहयोग को और मजबूती मिलेगी तथा प्रशिक्षुओं को रोजगार प्राप्त होंगे। आईटीआई प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने बताया कि प्रशिक्षुओं को उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता प्रदान करना है। एमएसआईएल द्वारा स्थापित इस अत्याधुनिक लैब सुविधाओं में एक असेंबली लैब, पेंट लैब, न्यूमैटिक ट्रेनिंग लैब, वेल्डिंग लैब और सेफ्टी लैब शामिल हैं। मशीन लैब समेत विभिन्न आधुनिक औद्योगिक प्रशिक्षण प्रणालियां और उपकरण स्थापित किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा और उनके कौशल में वृद्धि होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


