रिजल्ट के बाद कॉलेजों की ओर बढ़े कदम, दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन ने पकड़ी रफ्तार

हिन्दुस्तान, गुड़गांव
Follow us on Google News
share

22 हजार छात्रों की नजर कॉलेज सीटों पर, दाखिला प्रक्रिया ने पकड़ी गति रिजल्ट के बाद कॉलेजों की ओर बढ़े कदम, दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन ने पकड़ी रफ्तार

रिजल्ट के बाद कॉलेजों की ओर बढ़े कदम, दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन ने पकड़ी रफ्तार

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी और एमडीयू से संबद्ध कॉलेजों में छात्रों का रुझान अधिक, करीब 10 हजार सीटों पर आवेदन होंगे गुरुग्राम, साक्षी रावत। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब जिले में दाखिले की दौड़ तेज हो गई है। उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ने गति पकड़नी शुरू कर दी है। हालांकि, पोर्टल सात मई से खुल था, लेकिन अधिकांश छात्र परिणाम आने का इंतजार कर रहे थे। अब छात्र तेजी से आवेदन प्रक्रिया में जुट गए हैं।

छात्रों की संख्या

जिले में इस बार करीब 22 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा पास की है। इनमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए गुरुग्राम यूनिवर्सिटी और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों का रुख कर रहे हैं। जिले के विभिन्न कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में आवेदन संख्या में और तेजी आने की संभावना है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विभिन्न कॉलेजों में कई छात्र द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसमें अब तक करीब दो हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं।

ग्रामीण कॉलेजों की लोकप्रियता

फर्रुखनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय, सुल्तानपुर की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्चतर शिक्षा विभाग की केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन कर सकते हैं। पहली दो मेरिट सूची ऑनलाइन जारी की जाएंगी, जबकि शेष सीटों पर ओपन काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत कॉलेजों में विद्यार्थियों को कौशल वृद्धि, बहु-विषयक पाठ्यक्रम और वैल्यू एडेड कोर्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें बेहतर करियर अवसर मिल सकें। सुल्तानपुर महाविद्यालय में बीए, बीकॉम जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

प्रवेश प्रक्रिया

महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी रोहित शर्मा ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया जा चुका है। प्रारंभिक चरण में ऑनलाइन प्रक्रिया पर फोकस रहेगा, जबकि बाद में फिजिकल काउंसलिंग भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कॉलेज स्तर पर लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिले में 12वीं पास कर चुके करीब 22 हजार छात्र अब कॉलेजों में दाखिले की तैयारी में जुट गए हैं। विभिन्न कॉलेजों में करीब 10 हजार सीटों पर प्रवेश होना है, जिसके चलते आने वाले दिनों में एडमिशन प्रक्रिया और तेज होने की संभावना है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गुरुग्राम में कितने छात्रों ने 12वीं कक्षा पास की है?
जिले में इस बार करीब 22 हजार विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा पास की है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।