कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया सात मई से शुरू होगी
उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की है। दाखिला प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी और 31 मई तक चलेगी। विद्यार्थियों को दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। महाविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकेगा।

सोहना,नरेश कुमार । उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला ने शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए दाखिला कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। नए सत्र की दाखिला अधिसूचना जारी होने के साथ ही निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मैमोरियल महाविद्यालय ने 7 मई से शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया को अपनाने के लिए तैयारी की है। महाविद्यालय ने शहर और नूंह जाने वाले मार्ग स्थित शाखा में दाखिला काउंटर स्थापित कर दिए है। जहां पर विद्यार्थी ऑफ लाइन अपना आवेदन जमा करा सकते है। उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर 7 से 31 मई तक जमा कर सकेंगे। जो ऑनलाइन होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन 9 से 6 जून तक चलेगी। 10 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी। जबकि दूसरी मेरिट सूची 16 जून को जारी की जाएगी। 24 जून को आखिरी बार दाखिला लेने का अवसर विद्यार्थी के पास होगा। जिसमें पहले आओ और पहले पाओं वाली नीति कॉलेज प्रबंधक कमेटी अपनाएगी। पहली और दूसरी सूची में नाम आने से पिछड़ने वाला विद्यार्थी तीसरे अवसर में पहले पहुंच रिक्त सीटों के आधार पर प्रवेश ले सकेगा。
कौन-कौन सी श्रेणी में होंगे दाखिलें:
निरंकारी कॉलेज में विद्यार्थी बीए, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी (जीवन विज्ञान), बीएससी (भौतिक विज्ञान), बीएससी (खेल विज्ञान), एमकॉम, एमए अर्थशास्त्र में दाखिला ले सकेंगे। जिसके लिए कॉलेज प्रशासन ने सीटे निर्धारित कर दी हैं।
ऐसे होगी दाखिला प्रक्रिया:
कॉलेज में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को दस्तावेज ऑनलाइन जमा कराने होंगे। जिनमें 10वीं की मार्कशीट, 12वीं की मार्कशीट, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, चरित्र प्रमाण पत्र, स्कूल से लिया गया प्रमाण पत्र, प्रवासन प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं।
नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया सात मई से शुरू होगी। जिसके आदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी कर दिए हैं। प्रवेश फार्म ऑनलाइन जमा हो सकेंगे।
डॉक्टर डीपी सिंह-प्रधानाचार्य निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मैमोरियल महाविद्यालय सोहना
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


