ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्राममहिला ने पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

महिला ने पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

महिला ने पति पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबध और मारपीट का करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर महिला थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया। जबकि पुलिस जांच में सामने आया है कि...

महिला ने पति पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 20 May 2018 06:49 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

महिला ने पति पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबध और मारपीट का करने का

मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर महिला थाने में शनिवार को मामला दर्ज किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की दो माह पूर्व ही शादी हुई थी।

झाड़सा निवासी एक युवक ने सेक्टर-51 स्थित महिला थाने में दी शिकायत में बताया कि दो माह पहले उनकी बहन की शादी दिल्ली निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ बाद से ही उसकी बहन को दहेज को लेकर तंग किया जाने लगा। उनकी बहन के पति ने कई बार उसके साथ न केवल दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक संबध भी बनाए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं उनकी बहन के ससुर व देवर भी दहेज प्रताड़ना में शामिल रहे।

सेक्टर-51 महिला थाना की प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम हुड्डा ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें