नौरंगपुर गांव की दीपा विदेश मंत्रालय में अधिकारी बनी
गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। गांव नौरंगपुर की रहने वाली 24 वर्षीय दीपा पर गांववासियों को नाज है। दीपा ने एसएसपी की परीक्षा पास करके विदेश मंत्रालय म

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गांव नौरंगपुर की रहने वाली 24 वर्षीय दीपा पर गांववासियों को नाज है। दीपा ने एसएसपी की परीक्षा पास करके विदेश मंत्रालय में अधिकारी के पद पर नौकरी हासिल की है। दीपा के परिजनों ने बताया कि घर पर ही पढ़ाई करके यह मुकाम हासिल किया है। दीपा का पहली बार एसएससी की परीक्षा में कुछ अंकों से चयन नहीं हो पाया था। दूसरी बार और अधिक मेहनत करते हुए इस साल उसने एसएससी की परीक्षा को पास किया। दीपा ने पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई गांव नौरंगपुर के स्कूल से की। पांचवीं में अव्वल रहने पर दीपा को छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक पढ़ाई के लिए एक बिल्डर की एनजीओ से स्कॉलरशिप मिली।
इस दौरान उसने शिकोहपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाई की। 11वीं से 12वीं उसने सेक्टर-86 स्थित एक निजी स्कूल से की। ग्रेजुएशन के लिए दीपा ने गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में दाखिला लिया। यहां से दीपा ने बीकॉम और एमकॉम की। चार भाई-बहनों में दीपा दूसरे नंबर की है। दीपा का बड़ा भाई तरुण डी-फार्मेसी करके मेडिकल स्टोर पर काम करता है। छोटी बहन सुष्मिता एमए कर रही है। सबसे छोटी बहन साक्षा बीए की पढ़ाई कर रही है। दीपा के पिता आठवीं तक और मां दसवीं तक पढ़ी हैं।दीपा के मुताबिक उन्हें भारत के विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद पर नियुक्ति पत्र मिला है। दस्तावेज जांच के बाद उनकी नियुक्ति होगी। दीपा ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे पढ़ाई में खुद का पूरा समय दें। मेहनत करेंगें तो सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव के किसी भी बच्चे को उनके मार्गदर्शन की जरूरत होगी तो वे हमेशा उपलब्ध हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


