आरओएफ एलांते में 22 घंटे से बिजली नहीं
गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-108 स्थित आरओएफ एलांते में पिछले 22 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है।

गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-108 स्थित आरओएफ एलांते में पिछले 22 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। किफायती आवास योजना के तहत विकसित इस सोसाइटी में मौजूदा समय में करीब 400 परिवार रह रहे हैं। करीब एक साल पहले इन फ्लैट मालिकों को कब्जा दिया था। अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है। बिजली के लिए यह जनरेटर पर आश्रित है। बुधवार रात नौ बजे जनरेटर ठप हो गया था, जो अब तक बिजली बहाल नहीं हो सकी है। डीएचबीवीएन के उपमंडल अभियंता विक्रम सिंह परमार ने बताया कि बिल्डर ने इस सोसाइटी का बिजली कनेक्शन नहीं लिया है। आरओएफ समूह के निदेशक मोहित मित्तल ने कहा कि डीएचबीवीएन से मंजूरी मिल चुकी है।
बिजली घर साझाकरण समझौता हो चुका है। एक साल से 80 प्रतिशत केबल बिछाई जा चुकी है। कुछ लोग कनेक्शन करने में अड़चन डाल रहे हैं। पुलिस, डीटीपी और विधायक को शिकायत दी है।-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


