ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गुरुग्रामन घर से कचरा उठा रहा, न सड़क से

न घर से कचरा उठा रहा, न सड़क से

शहर में घर-घर से कचरा संग्रहण करने में फेल हुई इकोग्रीन कंपनी अब शहर में सफाई के लिए महा अभियान चलाएगी। यह अभियान एक साल तक चलेगा। रविवार को सेक्टर-9 में आयोजित कार्यक्रम में इसका ऐलान किया गया।...

न घर से कचरा उठा रहा, न सड़क से
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवSun, 03 Jun 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। कार्यालय संवाददाता

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुए दस दिन बीत गए हैं, मगर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। नगर निगम अधिकारियों की उदासीनता और इको ग्रीन एनर्जी कंपनी की लापरवाही से शहर के लोगों का हालबेहाल है। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक गंदगी के अंबार लगे हैं। वहीं कंपनी के कर्मचारी घर-घर से कचरा उठाने का काम भी नहीं कर रहे हैं, नतीजतन लोग कचरा खुले में फेंक रहे हैं।

कूड़ा घरों पर पहाड़ सा नजारा

घरों से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोग खाली प्लाटों में मजबूरन कूड़ा फेंक रहे हैं। वहीं निगम की ओर से बनाए गए कूड़ा घरों से भी कचरे का उठान नहीं किया जा रहा है। इससे कई जगहों पर कचरे के पहाड़ सा नजारा दिखाई देता है। सेक्टर-15 पार्ट-1 और 2, सदर बाजार, सेक्टर-12ए, विष्णु गार्डन, सेक्टर-22, पटेल नगर, न्यू कॉलोनी, सेक्टर-7 एक्सटेंशन और वार्ड-8 के पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इन इलाकों की सड़कों से कूड़ा नहीं उठाए जा रहे हैं।

हालात नहीं सुधरे

स्थानीय पार्षदों के अनुसार इको ग्रीन कंपनी घर-घर से कचरा एकत्र नहीं करा रही है। पार्षदों का आरोप है कि कंपनी की घर से लेकर कूड़ा घरों तक कचरा उठाने की योजना पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसके बावजूद निगम अधिकारी कंपनी पर मेहरबान हैं। शहर की सड़कों से लेकर गलियां कचरे से अटी पड़ी हैं। गौरतलब कि नगर निगम के सफाई कर्मियों की 9 से लेकर से 24 मई तक हड़ताल पर थे। 16 दिनों तक शहर से कचरा नहीं उठाया गया था, लेकिन हड़ताल खत्म होने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें