विंडशील्ड चीरते हुए कैब ड्राइवर के सीने के पार हुए लोहे के सरिए, द्वारका एक्सप्रेसवे पर भयावह हादसा
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बेहद ही भीषण सड़क हादसे में कैब ड्राइवर ने अपनी जान गंवा दी। कैब दोपहर 2 बजे लोहे के सरिए से लदे ई-रिक्शा से जा टकराई। इस दौरान सरिए ड्राइवर की छाती को आर-पार कर गए।

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को बेहद ही भीषण सड़का हादसा हुआ जिसमें एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई। ई-रिक्शा पर लदे लोहे के सरिए कैब ड्राइवर के छाती को आर-पार कर गए। बचाव दल ने कैब ड्राइवर को जब तक बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। इस भयावह हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
तेज रफ्तार कैब पीछे से ई-रिक्शा से टकरा गई थी जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैब में सवार महिला यात्री इस भयावह नजारे को देख बेहोश हो गई और उसे भी गंभीर चोटे आई हैं। महिला को कैब से निकालकर तुरंत ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक दोपहर 2 बजे कैब एक्सप्रेसवे पर ई-रिक्शा से जा टकराई। तीन पहिए वाला ई-रिक्शा लोह के सरिए से लदा हुआ था जिसमें से ज्यादात्तर सरिए बाहर की ओर थे। ई-रिक्शा पर किसी भी तरह का वॉर्निंग साइन नहीं लगाया गया था।
कैब ड्राइवर की मौत पर ही मौत
कैब और ई-रिक्शा की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरिए कैब के वींडशील्ड को चीरते हुए ड्राइवर की छाती को आर-पार कर गए। इसके बाद ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया शव
सूचना मिलने पर सेक्टर-37 पुलिस थाना से पुलिस की एक टीम और ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ड्राइवर के शव को कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को वहां से हटाया और जाम की खत्म किया। पुलिस ने इसके बाद ई-रिक्शा के ड्राइव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।
ई-रिक्शा के ड्राइवर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह वाहन को धीमी गति से चला रहा था जबकि कैब ड्राइवर ने पीछे से टक्कर मारी।
शुरुआती जांच के बाद पुलिस का क्या कहना?
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि कैब की तेज गति और पीछे से टक्कर लगना इस हादसे की मुख्य वजह है। हम घटनास्थल के आस-पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं ताकि दुर्घटना के दौरान क्या स्थिति इसे और अच्छे से समझा जा सके। मृतक कैब ड्राइवर उत्तर प्रदेश का रहना वाला था और उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।'
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


