काम की बात: खुशखबरी! गुरुग्राम के शीतला माता मेडिकल कॉलेज में हरियाणावासियों को 33% आरक्षण, CM ने दिए निर्देश

Mohit लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share

मुख्यमंत्री शुक्रवार को इस परियोजना के पीपीपी मोड पर संचालन एवं रखरखाव को लेकर बुलाई गई कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री भी मौजूद थे।

खुशखबरी! गुरुग्राम के शीतला माता मेडिकल कॉलेज में हरियाणावासियों को 33% आरक्षण, CM ने दिए निर्देश

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गुरुग्राम में स्थापित किए जा रहे श्री शीतला माता देवी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस की 150 सीटों और 850 बैडों में से 33-33 प्रतिशत हरियाणा के विद्यार्थियों और प्रदेश के लोगों के लिए आरक्षित किए जाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आरक्षित सीटों पर फीस अन्य सरकारी मैडीकल कालेजों के अनुरूप ही निर्धारित की जाए, ताकि राज्य के विद्यार्थियों को सुलभ और किफायती चिकित्सा शिक्षा मिल सके।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को इस परियोजना के पीपीपी मोड पर संचालन एवं रखरखाव को लेकर बुलाई गई कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

'गुरुग्राम की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान'

मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में आरक्षित बैडों पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने इस संस्थान को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि यह गुरुग्राम की स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देगा।

3-4 अतिरिक्त अस्पताल खोलने के प्रस्ताव बनाएं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुरुग्राम में विभिन्न स्थानों पर 100 से 150 बैड क्षमता वाले 3 से 4 अतिरिक्त अस्पताल इसी तर्ज पर खोलने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएं, जिससे बढ़ती आबादी की स्वास्थ्य जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके। बैठक के दौरान मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने जानकारी दी कि यह संस्थान गुरुग्राम के सैक्टर-102ए, खेड़की माजरा में 30.75 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। परियोजना का निर्माण कार्य 1 अप्रैल 2022 को आवंटित किया गया था और इसे 31 अगस्त 2026 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। कुल 679.08 करोड़ रुपए की लागत वाली इस परियोजना पर अब तक लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

जीएमडीए कार्यकारी एजेंसी

उन्होंने बताया कि इस परियोजना का इंफ्रास्ट्रक्चर जीएमडीए, नगर निगम गुरुग्राम और श्री शीतला माता देवी श्राइन बोर्ड के 50:45:5 के अनुपात में तैयार किया जा रहा है, जबकि जीएमडीए को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 31 अक्टूबर 2026 तक इसके संचालन का कार्य सफल बोलीदाता को सौंप दिया जाएगा।

अब तक छह बार डेडलाइन बदली

वहीं, खेड़की माजरा सेक्टर 102 में श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (ट्रामा सेंटर) का निर्माण कार्य चार साल में भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण के लिए अब तक छह बार डेडलाइन बदली जा चुकी है। कभी ग्रेप तो कभी प्रशासनिक कारणों का हवाला देकर बार-बार डेडलाइन बदली जा रही है। अब गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के अधिकारियों का दावा है कि 31 दिसंबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

81 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका

मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का 81 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि वर्ष 2027 में ही जिले के लोगों को आधुनिक मेडिकल सुविधाएं मिलेगी। शहर की 40 लाख आबादी पर सिर्फ एक सरकारी अस्पताल है। मजबूरन लोगों को बड़े प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। इलाज के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनने से गुरुग्राम सहित पूरे दक्षिण हरियाणा के जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।