काम की बात: सिर्फ 10 घंटे में गुरुग्राम से गुजरात! आखिरी चरण में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम
गुरुग्राम से गुजरात का सफर जल्द पहले के मुकाबले काफी बेहतरीन होने वाला है। अभी 24 घंटे से ज्यादा का समय लगता है लेकिन आने वाले दिनों में सिर्फ 10 से 12 घंटे में ही सफर पूरा हो जाएगा। यानी आप सुबह गुरुग्राम से निकलते हैं तो शाम तक गुजरात पहुंच जाएंगे।

गुरुग्राम से वडोदरा जाने में लगने वाले समय में आने वाले दिनों में सिर्फ 10 घंटे ही लगेंगे। गुरुग्राम से वडोदरा जाने में अभी 20 से 22 घंटे लगते हैं यानी आने वाले दिनों में यह समय आधा हो जाएगा। देश का की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 1386 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट का एक अहम हिस्सा कोटा के पास 4.9 किलोमीटर की लंबी सुरंग है जो कि बनकर तैयार है। इसके चालू होते ही गुरुग्राम से वडोदरा का सफर आसान हो जाएगा। कोटा से पहले और कोटा के बाद वडोदरा तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
देश की पहली आठ लेन वाली सड़क सुरंग
आपको बता दें कि ये देश की पहली आठ लेन वाली सड़क सुरंग भी है जो कि पर्यावरण के लिहाज से बेहद संवेदनशील 'मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व' के नीचे से गुजरती है। यानी इस हिस्से पर जानवरों को कोई परेशानी नहीं होगी और वे आसानी से निकल जाएंगे। खास बात ये भी है कि सुरंग के चालू होने जाने के बाद कोटा के पास घुमावदार रास्तों से निजात मिलेगी जो कि सीधे सफर करने में एक बड़ी बाधा बना हुआ था।
गुरुग्राम में सोहना के पास शुरू होता है
आपको बता दें कि यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे गुरुग्राम में सोहना के पास शुरू होता है और 6 राज्यों से गुजरता है। एक्सप्रेसवे मुंबई में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट तक जाएगा। एक्सप्रेसवे हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के पिछड़े और जनजातीय जिलों से गुजरता है।
एक्सप्रेवे का किस राज्य में कितना हिस्सा?
हरियाणा में इस एक्सप्रेसवे का कुल 129 किलोमीटर हिस्सा है जबकि राजस्थान के अलवर, दौसा और कोटा में कुल 373 किलोमीटर हिस्सा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मंदसौर और रतलाम में 244 किलोमीटर, गुजरात के वडोदरा, भरूच और सूरत में 426 किलोमीटर का बड़ा हिस्सा जबकि महाराष्ट्र के मुंबई में आखिरी हिस्सा। इसके अलावा एक हिस्सा दिल्ली में भी है यानी इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1,386 किलोमीटर है।
ज्यादात्तर हिस्से चालू हो चुके हैं या फिर पूरे होने वाले
द ट्रिब्यून के मुताबिक, एक्सप्रेसवे का गुरुग्राम-दौसा हिस्से को पहले ही ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है। दौसा और वडोदरा के बीच ज्यादात्तर हिस्से चालू हो चुके हैं या फिर पूरे होने वाले हैं। अप्रैल 2026 में गुजरात में गोधरा-वडोदरा हिस्से को ट्रायल के खोला गया था। वहीं वडोदरा-मुंबई के बीच बचे हुए हिस्से पर काम फाइनल स्टेज में है और इसके अलग-अलग फेज में खुलने की उम्मीद है। इसके पूरी तरह से खुलने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच सफर अधिकतम 12 घंटे में ही पूरा होने की उम्मीद है इससे यात्रियों और आने-जाने वालों को काफी राहत मिलेगी। जिसमें अभी 24 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। आपको बता दें कि इस एक्सप्रेसवे पर अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


