'किससे कर रही थी फोन पर बात'... स्कॉर्फ से गला घोंट शकी पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या; छत पर सो रहे थे बच्चे
गुरुग्राम में पति जब काम से घर लौटा तो पत्नी को फोन पर बात करते हुए पाया। पति इस हद तक गुस्सा हो गया कि पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। इस दौरान चारों बच्चे छत पर सो रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम में एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह देर रात किसी से फोन पर बात कर रही थी। पति को शक हुआ कि वह फोन पर किसी अन्य पुरुष से बात कर रही हैं। मामला बांस अलियार गांव का है। जांच में सामने आया है कि आरोपी अक्सर पति के चरित्र पर शक करता था और दोनों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता था।
पुलिस के मुताबिक, पति ने जब पत्नी को फोन पर बात करते देखा तो तुरंत उससे फोन मांगा। पत्नी ने फोन देने से मना कर दिया तो वह आगबबूला हो गया। पति ने जब पत्नी की हत्या की तो चारों बच्चे छत पर सो रहे थे।
चार बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहता है
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 37 वर्षीय नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है जबकि मृतका की पहचान 36 वर्षीय काजल देवी के रूप में हुई है। वह आईएमटी मानेसर स्थित बांस अलियार गांव में चार बच्चों के साथ किराए के कमरे में रहता है।
दोनों एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे
पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र के अलावा काजल भी नौकरी कर रही थी। दोनों एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करते थे। काजल रोज की तरह रात 8 बजे घर पहुंच जाती थी तो पति आधी रात में घर पहुंचता था। बुधवार की रात जब नरेंद्र घर पहुंचा तो उसने पत्नी को फोन पर बात करते हुए देखा।
हत्या कर घटनास्थल से फरार हो गया
आरोपी इस दौरान गुस्से से आगबबूला हो गया और पत्नी से पूछने लगा कि वह किसी से बात कर रही थी। इसके बाद उसने फोन मांगा लेकिन पत्नी ने देने से मना कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर उसने काजल की हत्या कर दी और फिर घटनास्थल से फरार हो गया। काजल की बहन की शिकायत पर आईएमटी मानेसर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हत्या के लिए स्कार्फ का इस्तेमाल किया। गुस्से में आकर उसने स्कार्फ से ही पत्नी का गला घोंटा। पुलिस के मुताबिक आरोपी को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं गुरुवार को काजल का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


