Hindi Newsएनसीआर Newsगुड़गांवFour of family held for killing stray dog in Gurugram
गुरुग्राम में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार, आवारा कुत्ते ने काटा तो बर्बर तरीके से लिया था बदला

गुरुग्राम में एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार, आवारा कुत्ते ने काटा तो बर्बर तरीके से लिया था बदला

संक्षेप:

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलभूषण, उनके बेटे देव कुमार, हिमांशु और एक नाबालिग के रूप में हुई है, सभी आरोपी गुरुग्राम की नई बस्ती इलाके में रहने वाले हैं।

Nov 05, 2025 12:40 am ISTSourabh Jain पीटीआई, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में आवारा कुत्ते की बर्बर तरीके से हत्या करने के आरोप एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि कुत्ते की हत्या से जुड़ी यह वारदात प्रताप नगर इलाके में रविवार को हुई थी। उन्होंने बताया कि कु्त्ते के काटने पर नाराज आरोपियों में से तीन ने कथित तौर पर कुत्ते को डंडे से मारा था, जबकि चौथे आरोपी ने बड़ा सा पत्थर लेकर उस पर फेंका था। इसके बाद, उन्होंने कुत्ते को उठाकर कूड़ेदान में फेंक दिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलभूषण, उनके बेटे देव कुमार, हिमांशु और एक नाबालिग के रूप में हुई है, सभी आरोपी गुरुग्राम की नई बस्ती इलाके में रहने वाले हैं।

मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'कुछ दिन पहले, आवारा कुत्ते ने कुलभूषण को काट लिया था... हम आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।' इस केस को लेकर पुलिस ने सोमवार को न्यू कॉलोनी थाने में बीएनएस की धारा 325 (किसी भी जानवर की मौत या उसे स्थायी रूप से घायल करना) के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain
सौरभ जैन पत्रकारिता में लगभग 15 वर्ष से जुड़े हुए हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत जुलाई 2009 में ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है। सौरभ को राजनीति, बॉलीवुड और खेल की खबरों में विशेष रुचि है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।