गुजरात में कुख्यात हारून अयूब पर एक्शन; गिराया होटल, करोड़ों की जमीन खाली-VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान, कच्छ
Follow us on Google News
share

गुजरात सरकार की ओर से कच्छ में एक माफिया पर बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की गई है। इस बुलडोजर कार्रवाई में लगभग 10 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त कराई गई है जिस पर माफिया ने कब्जा कर रखा था।

गुजरात सरकार ने कच्छ में एक कुख्यात अपराधी हारून अयूब हिंगोरजा के खिलाफ बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। सरकार ने हारून अयूब हिंगोरजा के अवैध कब्जे से करीब 10 हजार वर्ग मीटर सरकारी जमीन खाली कराई है। प्रशासन ने आरोपी के एक होटल के साथ अन्य ढाचों को भी बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। पूर्वी कच्छ के अदेसर में राधनपुरा-समखियारी हाईवे के किनारे की इस कीमती जमीन पर एक आधुनिक पुलिस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

कुख्यात अपराधी हारून अयूब हिंगोरजा ने लगभग 10,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। पूर्वी कच्छ के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन के इस बुलडोजर अभियान के जरिए करोड़ों की लगभग 10,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन खाली कराई गई। इस पर आरोपी ने एक होटल (सहारा होटल) समेत कई अन्य निर्माण कर लिया था।

इस जमीन पर अब एक पुलिस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। इस बारे में प्रस्ताव पेश किया गया है। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने निर्देश दिया था कि अपराधियों से बरामद जमीन और संपत्तियों का इस्तेमाल जनहित के कार्याें में किया जाए। ऐसी जमीनों का इस्तेमाल कानून-व्यवस्था के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी विचार के तहत अदेसर पुलिस ने राज्य सरकार और जिला कलेक्टर को वापस हासिल की गई इस सरकारी भूमि पर नया पुलिस स्टेशन बनाने का प्रस्ताव भेजा है। पूर्वी कच्छ के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने आगे बताया कि इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है। अब नए पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए इसे जिम्मेदार प्राधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस जमीन पर गुजरात पुलिस हाउसिंग बोर्ड जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक आधुनिक पुलिस स्टेशन का निर्माण करेगा। इस जमीन पर जो थाना बनेगा उसमें पुलिस इंस्पेक्टर के लिए एक अलग कमरा, लॉक-अप की सुविधा, स्टाफ रूम, क्राइम रिकॉर्ड रूम, पुलिस स्टेशन ऑफिसर का कमरा, पुलिस कर्मियों और आने-जाने वालों के लिए एक बड़ा परिसर जैसी सुविधाएं होंगी।

हाईवे पर गश्त होगी मजबूत

इस पुलिस थाने में एक सुंदर गार्डेन भी होगा। यह पुलिस थाना राधनपुरा-समखियारी हाईवे पर पूर्वी कच्छ के मुख्य प्रवेश द्वारों में से एक पर होगा। इसके बनने से पुलिसिंग मजबूत होगी जिससे सुरक्षा व्यवस्था में और सुधार आएगा। इस थाने की वजह से हाईवे पर गश्त भी मजबूत होगी। हाईवे पर इमरजेंसी की स्थिति में तेजी से इससे मदद पहुंचाई जा सकेगी। इससे पुलिस की दक्षता बेहतर होगी। यह थाना पूरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मददगार साबित होगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।