
यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ बीच सड़क छेड़खानी, कार में थीं सवार; युवकों ने किए अभद्र इशारे
नीतू ने लखन को फोन कॉल कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पति मौके पर पहुंचे और साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। हालांकि कपल ने युवकों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नीतू बिष्ट संग छेड़खानी का मामला सामने आया है। नीतू ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट पर वीडियो शेयर कर अपने साथ हुए खौफनाक अनुभव को शेयर किया है। घटना करीब 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। नीतू जब अपनी BMW कार से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर लौट रही थीं तो डीएनडी फ्लाईओवर से ही कार में सवार कुछ मनचलों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया था। यही नहीं आरोपियों ने इस दौरान दो बार उनकी कार को टक्कर मारने की भी कोशिश की। नीतू का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने लगातार अभद्र इशारे भी किए जिससे नीतू काफी डर गईं।
वायरल वीडियो में नीतू को कार सवार युवकों से गाड़ी रोकने के लिए कहते सुना जा सकता है। वे वायरल वीडियो में युवकों से कह रही हैं कि, 'गाड़ी रोक, गाड़ी रोक, ये लोग बड़ी बदतमीजी कर रहे हैं।' वहीं वीडियो में नीतू के पति लखन बता रहे हैं कि मनचलों ने डीएनडी से ग्रेटर नोएडा तक पीछा किया।
पति मौके पर पहुंचे
बताया जा रहा है कि दोनों कारों के बीच टक्कर हो गई थी जिसके बाद मनचलों ने लगातार नीतू की कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसके बाद लगातार पीछा करने पर नीतू ने लखन को फोन कॉल कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पति मौके पर पहुंचे और साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी। हालांकि कपल ने युवकों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई।
पकड़े जाने पर मांगी माफी
नॉलेज पार्क थाना एरिया की पुलिस ने इसके बाद दोनों पक्षों से बातचीत की। वहीं लखन ने बाद में एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि पुलिस ने उन लोगों को आकर पकड़ लिया और माफी भी मंगवाई। पुलिस उन्हें जेल में डालना चाह रही थी लेकिन हमने रिक्वेस्ट कर ऐसा न करने के लिए कहा क्योंकि वे स्टूडेंट लग रहे थे और उनका करियर खराब हो सकता था।

लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




