नोएडा इंजीनियर मौत: चश्मदीद बोला- पुलिस बना रही बयान बदलने का दबाव, मैं डरा हुआ हूं

Jan 20, 2026 12:36 pm ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

मोनिंदर 1 बजकर 40 मिनट पर ऑर्डर लेकर जा रहे थे इसी दौरान उन्होंने वहां भीड़ देखी और पुलिस टीम से बातचीत के बाद पानी में कूद गए थे। मोनिंदर की बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है और वे बीते तीन दिनों से इस मामले में प्रशासन, पुलिस और बिल्डर के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं।

नोएडा इंजीनियर मौत: चश्मदीद बोला- पुलिस बना रही बयान बदलने का दबाव, मैं डरा हुआ हूं

ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में एक कार के गिरने से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में चश्मदीद डिलीवरी ब्वॉय मोनिंदर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनिंदर ने कहा है कि पुलिस उनपर बयान बदलने का दबाव बना रही है और वे काफी डरे हुए हैं। मोनिंदर ने बताया है कि इस मामले में उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।

एनडीटीवी से बातचीत में मोनिंदर ने कहा कि 'मुझसे कहा गया कि तुम पुलिस के खिलाफ क्यों चल रहे हो। वे (पुलिस अधिकारी) बोल रहे थे कि तुम पुलिस को साथ में लेकर चलो क्योंकि पुलिस भी तो मौके पर मौजूद थी। पुलिस मौजूद थी लेकिन लड़के को क्यों नहीं बचा पाई मैं ही क्यों पानी में कूदा। मेरे ऊपर दबाव है कि इस केस से बिल्कुल अलग हट जाओ या पुलिस को अपने साथ लेकर चलो।'

मोनिंदर ने बताया है कि इस मामले में उनके बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

मोनिंदर ने कहा, 'मेरा बयान रिकॉर्ड हो चुका है और मैं उन तीनों पुलिसवालों को पहचान सकता हूं। मुझे धमकियां मिल रही हैं और मैं डरा हुआ हूं।' आपको बता दें कि मोनिंदर युवराज की जान बचाने के लिए रस्सी बांधकर पानी में कूद गए थे। कड़ी मशक्कत के बावजूद भी वे युवराज की जान नहीं बचा पाए थे। इंजीनियर की कार रात करीब 12 बजे गड्ढे में गिर गई थी तो वहीं मोनिंदर 1 बजकर 40 मिनट पर ऑर्डर लेकर जा रहे थे इसी दौरान उन्होंने वहां भीड़ देखी और पुलिस टीम से बातचीत के बाद पानी में कूद गए थे। मोनिंदर की बहादुरी की हर कोई तारीफ कर रहा है और वे बीते तीन दिनों से इस मामले में प्रशासन, पुलिस और बिल्डर के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं।

क्या हुआ था उस रात?

इंजीनियर की कार एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट के लिए खोदे गए पानी से भरे करीब 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गई थी। इसके बाद वे डूबने से पहले कार की छत पर 90 मिनट तक रहे रहे लेकिन कोई भी कोशिश उनकी जान नहीं बचा सकी। वे शुक्रवार देर रात मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा कार से नोएडा सेक्टर 150 में टाटा यूरेका पार्क स्थित अपने घर लौट रहे थे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;