ग्रेटर नोएडा में यहां जल्द सरपट दौड़ेंगे वाहन, जाम से मिलेगी मुक्ति; टेंडर जारी
ग्रेटर नोएडा में तिलपता चौक के पास यूटर्न बनाने का काम जल्द शुरू होगा। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने यूटर्न के साथ ही 39 प्रोजेक्ट के लिए करीब 43 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं।

ग्रेटर नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और निवासियों की सुविधाओं में इजाफा करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अथॉरिटी ने यूटर्न के साथ ही 39 प्रोजेक्ट के लिए करीब 43 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इन परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण तिलपता-करणवास रोड पर बनने वाला नया यूटर्न है, जिससे क्षेत्र के हजारों वाहन चालकों को रोजाना लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।प्रस्तावित यूटर्न तिलपता गोलचक्कर पर ग्रेटर नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ने वाली सड़क पर करीब तीन महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
ग्रेटर नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के जनरल मैनेजर एके सिंह ने कहा, ‘पिछले कुछ साल में तिलपता चौक पर यातायात में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। प्रस्तावित यू-टर्न की योजना वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने और चौराहे पर भीड़भाड़ को कम करने के लिए बनाई जा रही है। टेंडर प्रक्रिया एक महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है ताकि प्रोजेक्टस को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सके।’
बुनियादी स्ट्रक्चर को सुधारने का काम
प्रस्तावित यूटर्न के अलावा शहर के नॉलेज पार्क-I में सड़कों की मरम्मत का काम, बादलपुर में नालियों की मरम्मत और उन्हें ढकने के साथ-साथ सीसी सड़क की मरम्मत का काम, आदर्श विहार सोसाइटी में सड़कों की मरम्मत और बुनियादी स्ट्रक्चर को सुधारने का काम किया जाएगा। इनके अलावा थपखेड़ा और सूरजपुर बस्ती क्षेत्रों में भी कुछ विकास कार्य किए जाएंगे।
श्मशान घाट के निर्माण और नवीनीकरण का भी प्रस्ताव
इनके अलावा अथॉरिटी ने हलदोनी और रोजा जलालपुर में श्मशान घाट के निर्माण और नवीनीकरण का भी प्रस्ताव रखा है। इनमें शमशान घाट तक पहुंचने वाली सड़क की मरम्मत, शेड, चारदीवारी, प्रतीक्षा कक्ष और प्लेटफार्म शामिल हैं। वहीं गांवों के इंफ्रास्ट्र्क्चर को अपग्रेड करने के लिए चिपियाना बुजुर्ग, हैबतपुर अच्छेजा, मिलक लच्छी, वैद्यपुरा, सनपुरा, धूम मानिकपुर, रूपवास, कैलाशपुर, डंकौर, सूरजपुर और बुलंदखेड़ा सहित कई गांवों के स्कूलों में साइंस लैब स्थापित की जाएंगी।
यहां एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का होगा काम
सेक्टर ज्यू -2 में पार्कों में घास लगाने, पेड़-पौधे लगाने, निर्माण कार्यों सहित दो वर्षों तक के लिए अनुरक्षण कार्य होंगे। ईकोटेक 10 में विद्युतीकरण और एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम, जैतपुर-वैशपुर को आदर्श ग्राम बनाए जाने के लिए जलापूर्ति पाइपलाइन को जोड़े जाने व पंप हाउस का मरमतीकरण, कासना से सिरसा रोटरी तक एसके रोड पर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने और मौजूदा स्ट्रीट लाइट हटाने का कार्य भी होंगे।
लेखक के बारे में
Mohitमोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।
विस्तृत बायो:
मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।
अनुभव:
मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।
पत्रकारिता का उद्देश्य:
एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।
विशेषज्ञता
राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


