ग्रेटर नोएडा: बुजुर्ग महिला पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार, आरोपी गिरफ्तार; CCTV में कैद हुई घटना
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद एक शख्स हाथ में फावड़ा लिए अचानक एक महिला के पास जाकर हमला करता नजर आ रहा है।

ग्रेटर नोएडा के जारचा इलाके में 53 वर्षीय शख्स को 60 वर्षीय महिला पर फावड़े से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हमले में महिला की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं लेकिन वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह मामला 6 फरवरी का है और जारचा थाना क्षेत्र के उपरालसी गांव का है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद एक शख्स हाथ में फावड़ा लिए अचानक एक महिला के पास जाकर हमला करता नजर आ रहा है। आरोपी यही नहीं रुकता और जब महिला जमीन पर गिर जाती है तो पांच बार और हमला करता है। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव कर महिला को बचाते हैं जो कि हमले के बाद बेहोश हो गई थीं।
लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने संदिग्ध की पहचान बबली के रूप में की है जो कि जो ग्रेटर नोएडा के जारचा स्थित उपरालसी गांव का ही निवासी है, लेकिन महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है।
इस मामले पर ग्रेटर नोएडा की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रशाली गंगवार ने बताया, ‘6 फरवरी को जब बुजुर्ग महिला घटनास्थल के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली अन्य पड़ोसी महिलाओं के साथ आरोपी बबला भी सड़क निर्माण कार्य देख रहा था और इसकी दौरान उसने महिला के पास जाकर हमला कर दिया।’
दरअसल गांव में प्रधान द्वारा खड़ंजा लगाया जा रहा था, जहां दो पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। तभी दूसरे पक्ष से आरोपी फावड़ा लेकर तेजी से आगे बढ़ा और हमले को अंजाम दिया। मारपीट की ये घटना पास मौजूद मकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड हो गई।
लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


