ग्रेटर नोएडा: हॉर्न बजाया तो बल्ले से फोड़ा सिर, रास्ता मांगने पर भड़के दबंग; पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा
जो मामला सिर्फ कहासुनी से शुरू हुआ था, उसने देखते ही देखते हिंसा रूप ले लिया। सिंह ने आरोप लगाया कि विराध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके दोस्तों को को जमकर पीटा। सिंह का दावा है कि बाद में फिरोज नाम का एक तीसरा शख्स भी इस वारदात में अन्य दो आरोपियों के साथ शामिल हो गया था।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में कार का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों में बहस हुई जिसके बाद वह हिंसक हो गई। इस दौरान एक शख्स को बल्ले से पीटा गया और उसके सिर पर गंभी चोटें आई हैं। पीड़ित का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
शिकायकर्ता आयुष सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि मामला 15 फरवरी का है जब चार दोस्त रात करीब 1 बजे अपनी सोसाइटी से क्रेटा कार में बाहर निकले थे। इस दौरान सड़क के बीच उनका रास्ता ब्लॉक करके एक वरना सेडान कार खड़ी थी। इस दौरान क्रेटा ड्राइव कर रहे शख्स ने हॉर्न बजाकर रास्ता देने के लिए कहा तो सेडान में बैठे आरोपी भड़क उठे। आरोपियों की पहचान अजीम और शाहरुख के रूप में हुई है।
तीसरा शख्स भी आरोपियों के साथ मिला
जो मामला सिर्फ कहासुनी से शुरू हुआ था, उसने देखते ही देखते हिंसा रूप ले लिया। सिंह ने आरोप लगाया कि विराध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके दोस्तों को को जमकर पीटा। सिंह का दावा है कि बाद में फिरोज नाम का एक तीसरा शख्स भी इस वारदात में अन्य दो आरोपियों के साथ शामिल हो गया था।
सिंह के मुताबिक, उन तीनों के पास बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक थी। उन्होंने पहले सिंह की क्रेटा कार के शीशे तोड़े और लगातार वार करके गाड़ी को नुकसान पहुंचाया फिर क्रेटा में सवार सभी लोगों पर हमला शुरू कर दिया। इस हमले में सिंह के एक दोस्त, वेदांत के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने भागने से पहले ग्रुप को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी।
गाजियाबाद धरे गए आरोपी
साथियों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस के मुताबिक वेदांत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने की बात कहकर उसे मणिपाल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक वेदांत के सिर में स्कल फ्रैक्चर है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बिसरख कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गाजियाबाद से पकड़ लिया। इसके साथ ही आरोपियों की कार, बेसबॉल बैट और हॉकी स्टिक बरामद कर ली।
लेखक के बारे में
Mohitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



