ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम फ्री करने को 5 सड़कें होंगी चौड़ी, गौड़ चौक अंडरपास भी 65% तैयार

Mar 13, 2026 07:59 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने की कवायद तेज कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यहां की पांच प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने के लिए टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। इस काम पर 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जाम फ्री करने को 5 सड़कें होंगी चौड़ी, गौड़ चौक अंडरपास भी 65% तैयार

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने की कवायद तेज कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने यहां की पांच प्रमुख सड़कों को चौड़ा करने के लिए टेंडर जारी कर कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। इस काम पर 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।

अधिकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-2 में 18 मीटर सड़क को चौड़ा करने के साथ आरसीसी नाली बनाई जाएगी। इससे आवागमन सुगम होने के साथ जल निकासी की व्यवस्था भी दुरुस्त हो जाएगी। वहीं, सेक्टर-2 और तीन के गोलचक्कर से तुस्याना कट तक की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-2 और तीन के गोलचक्कर से गौड़ सिटी गोलचक्कर की तरफ जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। नॉलेज पार्क- 5 फेज-1 में 24 और 30 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान

वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर एक से दो माह में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को छह माह में काम पूरा करना होगा। काम पूरा होने पर ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों को चौड़ी करने के साथ जगह-जगह पर यूटर्न भी बनाए जा रहे हैं। वहीं, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा ईस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों तरफ बस-वे का काम तेज कर दिया गया है। इस सड़क का विस्तार यमुना सिटी तक किया जाना है। इससे नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

सर्वेक्षण के आधार पर कम होगा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूर्व में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर ट्रैफिक के दबाव वाली सड़कों को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। योजना के तहत ग्रेटर नोएडा ईस्ट इलाके में एशियन पेंट कंपनी से सिरसा गोलचक्कर तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा।

गौड़ चौक पर अंडरपास का 65 फीसदी काम पूरा

चार मूर्ति/गौड़ चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास का काम तेज कर दिया गया है। अब तक 65 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इस साल के मध्य तक इस चालू किया जाना है। सीवर लाइन के अब तक स्थानांतरित न होने से काम में दिक्कत आ रही है। इस अंडरपास के चालू होने से राहत मिलेगी।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''लोगों को जाम में न फंसना पड़े, इसके लिए सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। ग्रेनो वेस्ट में तेजी से काम चल रहा है। सड़कों की चौड़ाई बढ़ने से ट्रैफिक सुचारू रूप से चलेगा। अंडरपास का काम भी समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।