Hindi Newsएनसीआर Newsgreater noida water supply master plan 2041 work begins
ग्रेटर नोएडा में मिलेगी भरपूर पेयजल आपूर्ति, मास्टर प्लान-2041 पर काम शुरू

ग्रेटर नोएडा में मिलेगी भरपूर पेयजल आपूर्ति, मास्टर प्लान-2041 पर काम शुरू

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मास्टर प्लान-2041 के तहत शहर और गांवों में भरपूर पेयजल आपूर्ति के लिए कार्ययोजना तैयार करना शुरू कर दिया है, जिसके लिए सलाहकार एजेंसी वर्तमान व्यवस्था का सर्वेक्षण कर रही है।

Dec 07, 2025 07:57 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर और गांवों में भरपूर पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए मास्टर प्लान-2041 के तहत कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सलाहकार एजेंसी ने डीपीआर पर काम करना शुरू कर दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक सलाहकार एजेंसी अर्शिया कंसल्टिंग इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों के साथ प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले गांवों, नलकूप, भूमिगत जलाशय (यूजीआर) और अपर जलाशय (ओवर हेड टैंक) की संख्या के साथ अब तक बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन की लंबाई समेत पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। सलाहकार एजेंसी मास्टर प्लान-2021 के तहत हुए विकास कार्यों का सर्वेक्षण कर कमियों को तलाशने का काम कर रही है, ताकि उसमें जरूरत के अनुसार सुधार किया जा सके। शहर का विस्तार और आबादी बढ़ने से संसाधन कम पड़ने लगे हैं।

ग्रेटर नोएडा की वर्तमान आबादी लगभग 10-12 लाख और आगामी 25 वर्षों के हिसाब से आधारभूत संसाधान में क्या सुधार की जरूरत है, सलाहकार एजेंसी इस बिंदु पर गहन सर्वेक्षण कर अपना सुझाव देगी।

अधिकारी के मुताबिक विशेषज्ञों के सुझाव पर मास्टर प्लान-2041 के हिसाब से आगे की योजना बनाई जाएगी। प्राधिकरण के जल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस समय शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र में मिलाकर 312 नलकूपों की मदद से लगभग 250 एमएलडी भूजल और 85 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। गांवों में सीधे नलकूप से जल आपूर्ति की जाती है। भविष्य में गांवों में भी ओवर हेड टैंक और भूमिगत जलाशय का निर्माण कर निर्बाध पेयजल आपूर्ति की तैयारी है।

‘वन सिटी, वन ऑपरेटर’ योजना पर काम

प्राधिकरण ‘वन सिटी, वन ऑपरेटर’ योजना पर भी काम कर रहा है। इसके तहत ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जल आपूर्ति और सीवर के लिए अनुभव प्राप्त किसी बड़ी कंपनी का चयन किया जाएगा, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। वहीं, पानी की बर्बादी रोकने के लिए मीटर लगाए जाएंगे। दरअसल मौजूदा समय की बात करें तो इन दोनों मूलभूत सुविधाओं जल आपूर्ति और सीवर की व्यवस्था ज्यादा अच्छी नहीं है। सीवर ओवरफ्लो होने, पेयजल की गुणवत्ता और प्रेशर कम की शिकायत आम है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी पेयजल आपूर्ति और सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें विशेषज्ञ सलाहकार एजेंसी की मदद ली जा रही है। सर्वेक्षण का काम किया जा रहा है। मास्टर प्लान-2041 के तहत विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। विशेषज्ञों के सुझावों पर मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।