Hindi Newsएनसीआर Newsgreater noida two sectors connecting 60 meter road widened to six lanes travel easier in these areas
ग्रेटर नोएडा में दो सेक्टरों को जोड़ने वाली 60 मीटर सड़क बनी 6 लेन, इन इलाकों का सफर आसान

ग्रेटर नोएडा में दो सेक्टरों को जोड़ने वाली 60 मीटर सड़क बनी 6 लेन, इन इलाकों का सफर आसान

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा शहर के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-10 और 11 में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। दोनों सेक्टरों के बीच स्थित 60 मीटर चौड़ी को चार से बढ़ाकर छह लेन का कर दिया गया है।  

Nov 07, 2025 07:47 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा शहर के औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-10 और 11 में आवागमन और अधिक सुगम हो जाएगा। दोनों सेक्टरों के बीच स्थित 60 मीटर चौड़ी को चार से बढ़ाकर छह लेन का कर दिया गया है। यह सड़क दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) के तहत यहां विकसित की जा रही आधुनिक टाउनशिप से भी जुड़ती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक औद्योगिक सेक्टर में आने वाले भारी और हल्के वाहनों को भविष्य में ट्रैफिक जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए सेक्टर ईकोटेक-10 और 11 के बीच की 60 मीटर सड़क की चौड़ाई को 7.5 मीटर से बढ़ाकर 10.5 मीटर कर दिया गया है। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने यह काम पूरा कर लिया है। दोनों तरफ एक नई लेन का निर्माण होने से दो किलोमीटर लंबी यह सड़क अब छह लेन की हो गई है। इसके निर्माण पर लगभग चार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

यह सड़क इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप से जुड़ती है, जो 750 एकड़ में विकसित की जा रही है। टाउनशिप स्थित औद्योगिक इकाइयों में आने-जाने वाले वाहनों को भी आसानी हो जाएगी। इसका फायदा आसपास के मायचा समेत अन्य गांवों को मिलेगा। नोएडा एयरपोर्ट के संचालन के बाद सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा।

सर्विस मार्ग का निर्माण किया जा रहा : प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने बताया कि औद्योगिक सेक्टर में सुगम आवागमन के लिए सर्विस मार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है। लगभग 2 किलोमीटर लंबे सर्विस मार्ग को सेक्टर की 60 मीटर और 45 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ा जाएगा। जल निकासी के लिए नाली का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 2.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। दोनों सेक्टरों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर है।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ''शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या न हो, इसके लिए सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। सेक्टर ईकोटेक 10 और 11 के बीच की 60 मीटर सड़क को चार से बढ़ाकर छह लेन कर दिया गया है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।