Hindi Newsएनसीआर Newsgreater noida religious conversion cases hindu organizations police action
ग्रेटर नोएडा में 15 साल से चल रहा धर्मांतरण का खेल, लालच देकर हिंदुओं को बना रहे ईसाई

ग्रेटर नोएडा में 15 साल से चल रहा धर्मांतरण का खेल, लालच देकर हिंदुओं को बना रहे ईसाई

संक्षेप:

दादरी के गौतमपुरी मोहल्ले से शुरू हुआ धर्मांतरण का खेल अब कस्बों से निकलकर शहर की ओर फैल रहा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से प्रार्थना सभाओं के जरिए लोगों को 1 लाख तक का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है।

Feb 11, 2026 07:48 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

गौतम बुद्ध नगर जिले में धर्मांतरण के लिए लोगों को प्रलोभन देकर उकसाने का मामला पिछले पन्द्रह साल से चल रहा है। दादरी से इसकी शुरुआत हुई जो धीरे-धीरे कस्बे से निकलकर शहर की ओर बढ़ रहा है। हिंदू संगठनों का कहना है कि पुलिस इसमें कार्रवाई करती है लेकिन, इसकी जड़ तक नहीं पहुंच पाती। इससे यह मामला अब बड़े स्तर पर पहुंच गया है।

15 साल से चल रहा धर्मांतरण का रैकेट

दादरी कस्बे के गौतमपुरी मोहल्ले में करीब पन्द्रह साल पहले ईसाई धर्म के लोग दूसरे धर्म के लोगों को प्रलोभन देने के लिए रविवार को प्रार्थना सभा कराते थे। एक हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारी ने बताया कि मोहल्ले में सार्वजनिक स्थल पर चोरी छिपे सभा आयोजित की जाती थी, लेकिन इस धर्मांतरण को लेकर लोग जागरुक नहीं थे। कोई विरोध भी नहीं करता था। एक लाख रुपये का प्रलोभन देकर धर्म के प्रति लोगों को उकसाया जाता था। उसे दौरान कुछ लोगों ने इसकी शिकायत भी की थी। पुलिस मौके पर पहुंचती थी। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने वाले लोग वहां से भाग जाते थे।

सेक्टर डेल्टा दो में भी ऐसा मामला सामने आया था

सेक्टर डेल्टा-2 में हिंदू परिवार की महिला को ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच देने पहुंचीं महिलाओं समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। सभी आरोपी घर में हिंदू परिवार की महिला को धन का लालच देकर धर्मांतरण का दबाव बना रहे थे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
;;;