Hindi Newsएनसीआर NewsGreater Noida Kaimrala village Harkesh murder by his friends
दिन में साथ क्रिकेट खेले और रात में हत्या, ग्रेटर नोएडा में दोस्तों ने जरा सी बात पर ली हरकेश की जान

दिन में साथ क्रिकेट खेले और रात में हत्या, ग्रेटर नोएडा में दोस्तों ने जरा सी बात पर ली हरकेश की जान

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी के कैमराला गांव में सोमवार को मामूली विवाद में एक युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरकेश के रूप में हुई है। जिन युवकों पर हरकेश की हत्या करने का आरोप है, वे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

Jan 06, 2026 06:45 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा/दादरी
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा स्थित दादरी के कैमराला गांव में सोमवार को मामूली विवाद में एक युवक को बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हरकेश के रूप में हुई है। जिन युवकों पर हरकेश की हत्या करने का आरोप है, वे सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार को छुट्टी के दिन उन्होंने एक साथ क्रिकेट खेला था। इसके बाद रात में कार हटाने को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने हरकेश की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें:विग से गंजापन छुपाकर की शादी, पोल खुलने पर थाने पहुंच गई पत्नी; 5 लोगों पर FIR

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिन युवकों ने हत्या को अंजाम दिया उन सभी के साथ हरकेश का उठना-बैठना था। रविवार को दिन में सभी ने साथ क्रिकेट खेला और रात को घटना हो गई। आशंका है कि शराब के नशे में झगड़े के बाद आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। युवक की हत्या से गांव में शोक की लहर है।

मां-बाप का अकेला बेटा था हरकेश

हरकेश की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके घर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। सभी लोग गमगीन हैं। हरकेश अपने मां-बाप का अकेला बेटा था। हरकेश के दो बेटे हैं, जिनकी आयु 10 वर्ष से कम है।

ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पत्नी की हत्या कर खुद पति ने भी जान दी; किचन में मिले शव

आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे ग्रामीण

हरकेश का शव सोमवार की देर शाम गांव पहुंचा। इसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों की मांग थी कि पहले पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस मांग को लेकर काफी देर तक पुलिस और ग्रामीणों में वार्ता चलती रही। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। देर शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें:तौलिया इस्तेमाल करने पर हुआ था झगड़ा, गर्लफ्रेंड ने कोरियाई प्रेमी के घोंपा चाकू

चुनावी रंजिश की भी आशंका

युवक की हत्या के मामले में चुनावी रंजिश की भी आशंका जताई जा रही है। गांव में चर्चा है कि मारपीट में घायल मोहित गांव के प्रधान कपिल के परिवार से है। कपिल प्रधान ने ही इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया है। उधर, आरोपी पक्ष के लोग दूसरे परिवार से ताल्लुक रखते हैं। आशंका है कि चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। हालांकि, पुलिस अभी ऐसी किसी जानकारी की पुष्टि नहीं कर रही।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।