Hindi Newsएनसीआर Newsgreater noida iitgn integrated industrial township plots scheme last date
ग्रेटर नोएडा की इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भूखंडों की योजना शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई

ग्रेटर नोएडा की इंडस्ट्रियल टाउनशिप में भूखंडों की योजना शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा के डीएमआईसी परियोजना के तहत विकसित हो रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में बड़े आकार के आठ औद्योगिक भूखंडों की योजना शुरू हो गई है, जिनका आवंटन साक्षात्कार से 27 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर की नई दर पर किया जाएगा और आवेदन की अंतिम तारीख 4 जनवरी है।

Dec 07, 2025 08:40 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

शहर की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में आठ भूखंडों की योजना शुरू हो गई है। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख चार जनवरी है। भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार से नई दर 27 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर से किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारी के मुताबिक दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (डीएमआईसी) परियोजना के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में 750 एकड़ में विकसित की जा रही इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्योगों के लिए बड़े आकार के 38 भूखंड हैं, जिनमें से 26 भूखंड आवंटित किए जा चुके हैं। बाकी बचे भूखंडों को आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड (आईआईटीजीएनएल) के अधिकारी के मुताबिक आठ भूखंडों की योजना शुरू की गई है। भूखंडों का आकार 3.4 एकड़ से 15.72 एकड़ के बीच है। इस टाउनशिप में व्यावसायिक श्रेणी के सात और ग्रुप हाउसिंग के चार भूखंड आरक्षित हैं। उद्योगों के बाद ग्रुप हाउसिंग की योजना लाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

इंडस्ट्रियल टाउनशिप में हायर इलेक्ट्रॉनिक्स समेत पांच कंपनियों ने अब तक उत्पादन शुरू कर दिया है। आवंटियों को यहां बिजली, पेयजल पाइप लाइन, सड़क, सीवर जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं पहले से तैयार मिलेंगी। कंपनियों आवंटन होते ही निर्माण काम शुरू कर सकेंगी। टाउनशिप में जापान और सिंगापुर से भी निवेश आने की संभावना है। दोनों देशों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व में टाउनशिप का दौरा कर चुका है।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।