ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पास 45 मीटर चौड़ी सड़क अटकी, क्या वजह?
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर बन रही 45 मीटर चौड़ी सड़क का काम अटक गया है। सर्वे के अनुसार, करीब 695 मीटर हिस्सा अधूरा रह गया है। क्या है इसकी वजह? जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क के लिए प्राधिकरण को किसानों से पांच स्थानों पर जमीन नहीं मिली। इसके कारण करीब 695 मीटर हिस्से में सड़क नहीं बन सकी। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। अब प्राधिकरण फिर से किसानों से आपसी सहमति से जमीन लेने का प्रयास करेगा। नोएडा प्राधिकरण बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए अलग-अलग योजनाओं पर काम कर रहा है। इसी क्रम में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के समानांतर 45 मीटर चौड़ी सड़क पूरी करने की तैयारी है।
नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक जाएगी
यह सड़क नोएडा के सेक्टर-94 से सेक्टर-150 तक जाएगी। फिर वहां से ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को जोड़ेगी। दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए सर्वेक्षण किया गया तो सड़क में अटकाव के मामले सामने आए।
क्या है वजह?
अधिकारियों का कहना है कि 45 मीटर सड़क काफी हिस्से में बनी है, लेकिन करीब पांच जगह किसानों से जमीन नहीं मिलने के कारण सड़क अधूरी है। इस वजह से लोगों को घूमकर जाना होता है।
किसानों से वार्ता शुरू
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जमीन लेने के लिए किसानों से बातचीत शुरू कर दी गई है। एक जगह किसान जमीन देने को तैयार हो गए हैं। जमीन लेने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। बाकी चार जगह भी किसानों से जमीन लेकर 45 मीटर चौड़ी सड़क को पूरा कराया जाएगा।
एक्सप्रेसवे का विकल्प सड़क बनेगी
अगर यह 45 मीटर चौड़ी सड़क पूरी बन जाती है तो यह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे का विकल्प साबित होगी। बिना किसी जाम में फंसे लोग नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक आसानी से आ-जा सकेंगे।
शहदरा गांव समेत तीन गांवों में अड़ंगा
प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शहदरा गांव के पास खसरा नंबर-928 पर किसान का कब्जा है। यहां लंबाई 74.20 मीटर लंबी सड़क फंसी है। दूसरा, अटकाव मोहियापुर गांव के पास है। यहां पर 75 मीटर लंबाई में सड़क बनी है। मोहियापुर गांव की जमीन के पास ही 45 मीटर चौड़ी सड़क को लेकर तीसरा अटकाव है। चौथा, अटकाव झट्टा गांव के सामने है। यहां 230 मीटर लंबी सड़क नहीं बन सकी है। पांचवां अटकाव भी झट्टा गांव की जमीन को लेकर है। यहां 234 मीटर सड़क बननी बाकी है।
लेखक के बारे में
Krishna Bihari Singhकृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।


