SC ने जिस अधिकारी से कहा था आपकी हिम्मत कैसे हुई, उसे सस्पेंड किया गया; SG ने अदालत को बताया

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन का प्रचार करने वाले एक छात्र को नोटिस देने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बात की जानकारी भारत के सॉलिसिटर जनरल ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को दी।

Executive Magistrate Who Issued Notice To Student Over CJP Protest Suspended
CJP विरोध प्रदर्शन को लेकर छात्र को नोटिस जारी करने वाले एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट को निलंबित किया गया, सॉलिसिटर ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद ग्रेटर नोएडा के एक अधिकारी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के धरना-प्रदर्शन को लेकर एक छात्र को नोटिस जारी कर दिया था, जिसके बाद अब सरकार ने उनके खिलाफ ऐक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इस बात की जानकारी भारत के सॉलिसिटर जनरल ने गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट को दी।

लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी द्वारा दायर एक रिट याचिका का जवाब देते हुए भारत के लॉ ऑफिसर ने यह बयान दिया। इस याचिका में BNSS की धारा 130 के तहत एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी गई थी। इसी दौरान SG ने बताया कि नोटिस जारी करने वाले ग्रेटर नोएडा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट) को सस्पेंड कर दिया गया है।

बता दें कि अधिकारी के खिलाफ यह ऐक्शन इसलिए लिया गया, क्योंकि उन्होंने सु्प्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद भी 'कॉकरोच जनता पार्टी' के विरोध-प्रदर्शन के लिए कथित तौर पर कैंपेन चलाने के मामले में अक्षत त्रिपाठी को 5 लाख रुपए का पर्सनल बॉन्ड भरने का नोटिस जारी किया था। जबकि 1 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच सीजेपी के देशभर में हुए प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर रद्द कर दी थीं। जिसके बाद वह छात्र अदालत पहुंच गया था।

एक दिन पहले अधिकारी को लगाई थी कड़ी फटकार

इससे एक दिन पहले बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इसी मामले को लेकर उक्त अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई थी और पूछा था कि हमारे आदेश के बावजूद आपने ऐसा नोटिस जारी करने की हिम्मत कैसे की। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा था कि शीर्ष अदालत की तरफ से पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि किसी छात्र के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो ऐसे में कार्यकारी मजिस्ट्रेट ऐसा नोटिस कैसे जारी कर सकते हैं।

शीर्ष अदालत ने प्रथम दृष्टया मानी थी अवमानना की बात

इसी दौरान बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता विश्वजीत भट्टाचार्य ने कहा था कि प्रथम दृष्टया अधिकारी अदालत की अवमानना के दोषी हैं और बाद में नोटिस वापस ले लेने से उन्हें अवमानना की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं किया जा सकता। इस पर सीजेआई ने कहा, 'आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। हमारे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई सवाल ही नहीं है। हमने इस बारे में 1 सितंबर को स्पष्ट आदेश पारित किया है।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsSC ने जिससे कहा था- आपकी हिम्मत कैसे हुई, उस अधिकारी को किया गया सस्पेंड