ग्रेनो में कार के नीचे युवती की लाश मिलने से सनसनी, दो भाइयों की थी इकलौती सहारा

Jan 12, 2026 09:10 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर में सोमवार को एक खड़ी कार के नीचे से 27 साल की एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि महोबा की रहने वाली दीपा माता-पिता के निधन के बाद अपने दो छोटे भाइयों की इकलौती सहारा थी। 

ग्रेनो में कार के नीचे युवती की लाश मिलने से सनसनी, दो भाइयों की थी इकलौती सहारा

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर में सोमवार को एक खड़ी कार के नीचे से 27 साल की एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महोबा की रहने वाली दीपा नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। वह अपने माता-पिता के निधन के बाद अपने दो छोटे भाइयों की इकलौती सहारा थी। रविवार को काम पर निकलने के बाद जब वह घर नहीं लौटी और उसका फोन बंद आया तो उसके भाई ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।

काम पर जाने के लिए घर से निकली थी

पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 सेक्टर में सोमवार को एक पार्क के पास खड़ी कार के नीचे से दीपा की लाश बरामद की गई है। दीपा काम पर जाने के लिए अपने घर से निकली थी। पुलिस के मुताबिक, दीपा यूपी के महोबा जिले की रहने वाली थी।

कॉल सेंटर में करती थी नौकरी

पुलिस ने जानकारी दी कि दीपा बीटा-2 में अपने छोटे भाई के साथ किराए के फ्लैट में रहती थी और नोएडा के सेक्टर 60 के एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। पुलिस के मुताबिक, दीपा रविवार को काम के लिए निकली थी पर घर वापस नहीं आई और मोबाइल बंद होने पर उसके भाई ने पुलिस को खबर दी।

लोगों ने देखी लाश

लिस ने बताया कि सोमवार सुबह वहां के लोगों ने खड़ी कार के नीचे लाश को देखा और इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत मिलने पर बीटा-2 थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

दो भाइयों का थी सहारा

पुलिस ने जानकारी दी कि माता-पिता की मृत्यु के बाद दीपा ही अपने दो भाइयों का एकमात्र सहारा थी। पुलिस के मुताबिक उसका एक भाई छात्र है जो ग्रेटर नोएडा में उसके साथ ही रहता था जबकि दूसरा भाई जयपुर में नौकरी करता है।

खंगाल रही कैमरों की फुटेज

पुलिस अब सच्चाई का पता लगाने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बीटा-2 थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दीपा पार्क तक कैसे पहुंची और उसकी लाश कार के नीचे कैसे आई। पुलिस दीपा के फोन के कॉल रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन डेटा की गहराई से जांच कर रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
;;;