Hindi Newsएनसीआर NewsGreater Noida B Tech Student Suicide After father scold for drinking alcohol
पिता को भेजा गया था शराब पीने का वीडियो; ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

पिता को भेजा गया था शराब पीने का वीडियो; ग्रेटर नोएडा में बीटेक छात्र ने बिल्डिंग से लगाई छलांग

संक्षेप:

उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तृतीय स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात एक दर्दनाक घटना सामने आई।

Jan 24, 2026 04:19 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा, वार्ता
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क तृतीय स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। बीटेक सेकेंड ईयर के छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने शनिवार सुबह घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधी रात में छात्र उदित सोनी अपने दोस्त चेतन और कुलदीप के साथ शराब पीकर हॉस्टल लौटा था। इस पर हॉस्टल प्रबंधन ने छात्र को फटकार लगाई और घटना का वीडियो बनाकर उसके पिता विजय सोनी को भेज दिया। वीडियो देखने के बाद पिता ने फोन पर उदित को डांटते हुए नाम कटवाकर घर बुलाने की बात कही।

बताया जा रहा है कि इसी बात से मानसिक रूप से परेशान होकर उदित ने हॉस्टल के चौथे फ्लोर से छलांग लगा ली। सूचना मिलते ही उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद छात्रों में आक्रोश और शोक का माहौल है। उच्च अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर छात्रों से वार्ता की गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। वर्तमान में हॉस्टल परिसर में शांति व्यवस्था कायम है।पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।