Hindi Newsएनसीआर NewsGreater Noida Authority to bring flats scheme after Makar Sankranti, know location size and prices
NCR में मकर संक्रांति के बाद आएगी फ्लैटों की योजना; जानें लोकेशन, साइज और कीमत

NCR में मकर संक्रांति के बाद आएगी फ्लैटों की योजना; जानें लोकेशन, साइज और कीमत

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अपनी बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में बने बनाए गए फ्लैटों की योजना मकर संक्रांति के बाद लाएगा। प्रथम चरण में 90 फ्लैटों की योजना लाई जाएगी। पहली बार ई-नीलामी के जरिये फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

Jan 13, 2026 08:59 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए स्थित अपनी बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में बने बनाए गए फ्लैटों की योजना मकर संक्रांति के बाद लाएगा। प्रथम चरण में 90 फ्लैटों की योजना लाई जाएगी। पहली बार ई-नीलामी के जरिये फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। संपत्ति विभाग ने योजना लाने की तैयारी पूरी कर ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्राधिकरण ने मध्यम वर्गीय परिवारों की जरूरत को ध्यान में रखकर सेक्टर ओमीक्रॉन-1 और ओमीक्रॉन-1ए में बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी बनाई थी। 20 मंजिला इस सोसाइटी में 58 और 82 वर्गमीटर के फ्लैट बनाए गए हैं। उस समय लकी ड्रॉ के माध्यम से आवंटन किया गया था। अधिकारी के मुताबिक, सेक्टर ओमिक्रॉन-1ए में दोनों आकार में मिलाकर करीब 350 फ्लैट अभी खाली हैं। प्राधिकरण ने इनका आवंटन अब ई-नीलामी के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। प्राधिकरण बोर्ड से इसकी अनुमति मिल चुकी है।

flats scheme in greater noida
ये भी पढ़ें:नोएडा में 263 KM सड़कें होंगी चौड़ी, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपए

82 वर्गमीटर साइज के होंगे फ्लैट

संपत्ति विभाग के अधिकारी के मुताबिक, मकर संक्रांति के बाद योजना शुरू कर दी जाएगी। प्रथम चरण में 82 वर्गमीटर आकार के 90 फ्लैटों की योजना लाई जा रही है। इसके बाद 58 वर्गमीटर के फ्लैटों की योजना शुरू की जाएगी। चरणबद्ध तरीके से बाकी बचे सभी फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। 82 वर्गमीटर के फ्लैटों का आरक्षित मूल्य 72 लाख रुपये और 58 वर्गमीटर के फ्लैट का आरक्षित मूल्य 49.11 लाख रुपये रखा गया है। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले व्यक्ति को फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। प्राधिकरण ने बाजार मूल्य का सर्वेक्षण कराने के बाद आरक्षित मूल्य तय किया है।

ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में रामपुर गोलचक्कर तक 6 लेन की होगी सड़क, इन सेक्टरों तक फायदा

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ''बहुमंजिला सोसाइटी में निर्मित फ्लैटों की योजना इस माह शुरू कर दी जाएगी। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। सेक्टर ओमीक्रॉन-1 और ओमीक्रॉन1ए में खाली फ्लैट चरणबद्ध तरीके से आवंटित होंगे।''

ये भी पढ़ें:ग्रेनो से फरीदाबाद जाना होगा आसान, मंझावली पुल से जुड़ने वाली सड़क का काम शुरू
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।